फॉण्ट कनवर्टर NEW

ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक का आयोजन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त, गुमला, प्रेरणा दीक्षित के द्वारा आज समाहरणालय चंदाली स्थित ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव एवं अभिलेखों की अद्यतन स्थिति का विस्तार से अवलोकन किया गया। इस मौके पर सभी मान्यता

अपनी भाषा में पढ़ें

जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त, गुमला, प्रेरणा दीक्षित के द्वारा आज समाहरणालय चंदाली स्थित ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव एवं अभिलेखों की अद्यतन स्थिति का विस्तार से अवलोकन किया गया। इस मौके पर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रम में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।  निरीक्षण उपरांत, उपायुक्त महोदया के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में आगामी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बूथ लेवल एजेंट (BLA) की शीघ्र नियुक्ति कर निर्धारित प्रपत्र में उसका विवरण उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया।  साथ ही मतदाता सूची में स्वयं अथवा अपने परिवार का नाम खोजने की प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी दी गई। वर्ष 2003 में झारखंड में निवासरत मतदाताओं के लिए ceo.jharkhand.gov.in तथा अन्य राज्यों में निवासरत मतदाताओं के लिए voters.eci.gov.in पोर्टल पर जाकर नाम खोजने की सुविधा उपलब्ध है, जिससे पुनरीक्षण कार्य को अधिक पारदर्शी एवं सुगम बनाया जा सके।  इस कार्यक्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी, गुमला; निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी–68 गुमला; निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी–69 विशुनपुर; जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-कर्मी तथा सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram