फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

मैथिली ठाकुर के पिता पर जमीन कब्जाने का आरोप, CM तक पहुंची शिकायत

बिहार के दरभंगा जिले में बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर के पिता रमेश ठाकुर पर सरकारी और सामुदायिक भूमि पर अतिक्रमण कर रास्ता बनाने का आरोप लगा है, जिसके तूल पकड़ने के बाद विवादित हिस्से को बुलडोजर से हटा दिया गया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Patna: दरभंगा जिले से एक बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक मामला सामने आया है, जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक और प्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर के पिता रमेश ठाकुर पर सरकारी और निजी जमीन पर अवैध रूप से रास्ता बनाने तथा अतिक्रमण करने का गंभीर आरोप लगा है। यह विवाद उस समय तूल पकड़ा जब उन्होंने हाल ही में तारडीह प्रखंड के पोखरभिंडा पंचायत में एक जमीन खरीदी और वहां मकान का निर्माण कार्य शुरू हुआ। आरोप है कि इस निर्माण के दौरान सार्वजनिक रास्ते और सामुदायिक भूमि का अतिक्रमण किया गया था, जिसके बाद मामला गरमा गया और अंततः प्रशासन की सक्रियता के बीच विवादित हिस्से को खुद ही बुलडोजर चलवाकर हटा दिया गया।

Read more: क्या मंत्रिमंडल में दिखेंगी मैथिली ठाकुर? शपथ से पहले बढ़ी चर्चाएं

सीएमओ तक पहुंची शिकायत और प्रशासन की पैमाइश

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय कुछ ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की शिकायत सीधे बिहार के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) तक पहुंचाई थी, जिसके बाद प्रशासनिक अमला तुरंत हरकत में आया। गुरुवार को झंझारपुर के डीसीएलआर (DCLR) और अंचल अधिकारी (CO) ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर विवादित जमीन की मापी (पैमाइश) की। सीमांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अधिकारियों ने मुख्य द्वार के बाहर लगाए गए खरंजा और डिवाइडर को तत्काल हटाने का निर्देश दिया। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने को कहा और यह स्पष्ट किया कि जमीन से जुड़े सभी कानूनी दस्तावेजों की गहन जांच के बाद ही इस विवाद का स्थाई निपटारा किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर आलोचना और पुराने बयानों की चर्चा

इस घटना के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर मैथिली ठाकुर को तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इंटरनेट यूजर्स और विपक्षी दलों के लोग उनके पिता रमेश ठाकुर के उन पुराने बयानों की याद दिला रहे हैं, जिनमें उन्होंने अतीत में ‘जंगलराज’ का हवाला देते हुए बिहार से पलायन कर दिल्ली बसने की बात कही थी। अब उन्हीं पर जमीन कब्जाने और अतिक्रमण करने के आरोप लगने के बाद राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। इसी चौतरफा किरकिरी और प्रशासनिक दबाव के बीच रमेश ठाकुर ने खुद पहल करते हुए सरकारी जमीन पर बने खरंजा और डिवाइडर को बुलडोजर से तुड़वा दिया।

विधायक मैथिली ठाकुर का पक्ष और राजनीतिक बयानबाजी

दूसरी ओर, बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने ऊपर और अपने परिवार पर लग रहे इन तमाम आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें पूरी तरह बेबुनियाद और झूठा करार दिया है। उनका कहना है कि उनके परिवार के पास जमीन से जुड़े सभी वैध और पुख्ता कागजात मौजूद हैं, और उन्होंने किसी की भी जमीन पर कोई कब्जा नहीं किया है।

Read more: भाजयुमो टीम घोषित: शगुन परिहार उपाध्यक्ष, मैथिली राष्ट्रीय टीम में

इस पूरे प्रकरण पर सूबे की सियासत भी गरमा गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) समेत अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए सत्ता के रसूख का इस्तेमाल कर जमीन हड़पने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। अंचल अधिकारी ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों पक्षों को ‘जनता दरबार’ में प्रस्तुत होने का नोटिस दिया गया है, और कागजातों के सत्यापन के बाद नियमों के मुताबिक अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram