Lohardaga: क्रिकेट, संस्कृति और स्टार पावर, तीनों का जबरदस्त संगम उस वक्त देखने को मिला, जब बीएस कॉलेज स्टेडियम में बलदेव साहू मेमोरियल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन ने लोहरदगा को एक बार फिर खेल मानचित्र पर मजबूती से स्थापित कर दिया।
उद्घाटन अवसर पर भोजपुरी फिल्म जगत की सुपरस्टार अक्षरा सिंह की मौजूदगी ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया। स्टेडियम तालियों, नारों और उत्साह से गूंज उठा। कार्यक्रम में लोहरदगा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने अक्षरा सिंह का गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया। स्टेडियम पहुंचते ही अक्षरा सिंह ने दर्शक दीर्घा का चक्कर लगाकर क्रिकेट प्रेमियों का अभिवादन स्वीकार किया। उन्हें देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़ और लोगों की दीवानगी इस आयोजन की भव्यता को और खास बना गई।
लोहरदगा खेल प्रतिभाओं की खान है: अक्षरा सिंह
पहले दिन ही रोमांच चरम पर
टूर्नामेंट के पहले दिन दो बेहद रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहला मैच पलामू जिगलर्स बनाम छोटा नागपुर बुल, दूसरा मुकाबला लोहरदगा लायंस बनाम साउथ ईस्टर्न रेलवे रांची के बीच खेला गया। दोनों मैचों ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा और आने वाले मुकाबलों को लेकर जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर दी।
जिला छोटा है, लेकिन सोच और प्रतिभा बहुत बड़ी: धीरज प्रसाद साहू
इस मौके पर पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि लोहरदगा भले ही जिला छोटा हो, लेकिन यहां की सोच, प्रतिभा और जुनून बहुत बड़ा है। हम कला और खेल के सच्चे प्रेमी हैं। पहले भी रवीना टंडन जैसी राष्ट्रीय स्तर की हस्तियां यहां आ चुकी हैं। आज फिर लोहरदगा वासियों के लिए गर्व का क्षण है कि इतना भव्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन यहां हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि लोहरदगा से युवा आईपीएल, रणजी और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना रहे हैं। जिले में रणजी खिलाड़ी, अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, शूटिंग रेंज और आधुनिक स्टेडियम जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी का हम पर पूरा विश्वास है। खेल संरचना के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन मिला है। हमारा संकल्प साफ है कि युवाओं, खिलाड़ियों और कलाकारों को मंच देना और लोहरदगा को खेल व संस्कृति के राष्ट्रीय मानचित्र पर ऊंचाई तक ले जाना।
झारखंड आना घर लौटने जैसा लगता है: अक्षरा सिंह
बाकी सरप्राइज को सरप्राइज ही रहने दीजिए
ऐतिहासिक आयोजन, यादगार पल, कुल मिलाकर बलदेव साहू मेमोरियल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट न सिर्फ एक खेल प्रतियोगिता है, बल्कि लोहरदगा के सपनों, प्रतिभा और सामूहिक संकल्प का प्रतीक बनकर उभरा है। यह आयोजन जिले के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होने जा रहा है।



