फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

स्कूल में मासूम से दरिंदगी, टीचर गिरफ्तार; जानें कहां का है मामला

UP News: लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में एक निजी स्कूल के टीचर को हिरासत में लिया गया है। उस पर 13 साल की नाबालिग छात्रा से पिछले 15 दिनों से छेड़छाड़ करने का आरोप है। छात्रा के पिता ने स्थानीय थाने में शिक्षक के खिलाफ

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

UP News: लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में एक निजी स्कूल के टीचर को हिरासत में लिया गया है। उस पर 13 साल की नाबालिग छात्रा से पिछले 15 दिनों से छेड़छाड़ करने का आरोप है। छात्रा के पिता ने स्थानीय थाने में शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पु‎लिस ने आरोपी टीचर को ‎हिरासत में ‎लिया, कार्रवाई जारी

पु‎लिस अ‎धिकारी ने बताया कि मामले में जांच-पड़ताल चल रही है। आरोपी टीचर का नाम मोहित मिश्रा है। नाबालिग छात्रा के पिता ने उस पर बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। छात्रा के पिता के मुताबिक, जब वह गुरुवार को अपनी बेटी को लेने स्कूल गए, तो उनकी बेटी काफी देर तक बाहर नहीं आई।

स्कूल में नाबालिग छात्रा से टीचर ने की छेड़छाड़

स्कूल प्रबंधन से पूछताछ करने पर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जब वह खुद बेटी को खोजने अंदर गए, तो उनकी बेटी रोते हुए बाहर आई और उसने अपने साथ हुई पूरी घटना के बारे में बताया। छात्रा ने अपने पिता को बताया कि स्कूल का मैथ्स टीचर मोहित मिश्रा पिछले 15 दिनों से उसे परेशान कर रहा था। वह उसके वॉशरूम जाने पर उसका पीछा करता था और उसे गलत तरीके से छूता था। पीड़ित छात्रा के पिता ने जब इस बारे में प्रिंसिपल और स्कूल मैनेजमेंट से बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने टीचर को स्कूल में ही छिपा दिया और एक टीचर से बेटी को डराया-धमकाया। हालांकि, अब आरोपी टीचर को हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram