फॉण्ट कनवर्टर NEW

प्यार और भरोसे में लुटा दिए 30 करोड़, प्रेमिका रुपया समेट नए प्रेमी संग भागी

World News: कनाडा के टोरंटे में एक युवक की 30 करोड़ की लॉटरी खुली। इससे वह इतना खुश हुआ और अपनी प्रेमिका के सारे सपने पूरे करने के लिए उसने यह राशि अपनी प्रेमिका को गिफ्ट कर दी। उसकी प्रेमिका ने उसके साथ धोखा कर

अपनी भाषा में पढ़ें

World News: कनाडा के टोरंटे में एक युवक की 30 करोड़ की लॉटरी खुली। इससे वह इतना खुश हुआ और अपनी प्रेमिका के सारे सपने पूरे करने के लिए उसने यह राशि अपनी प्रेमिका को गिफ्ट कर दी। उसकी प्रेमिका ने उसके साथ धोखा कर दिया और बिना समय गवाएं सारा रुपया समेट कर अपने दूसरे प्रेमी के साथ भाग गई। पहला प्रेमी इससे दुखी हो गया और उसने पुलिस ने मामला दर्ज कराया। अब मामला कोर्ट पहुंच गया है, जहां इस मामले पर सुनवाई होना है।

बता दें यह घटना कनाडा की है। एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका पर आरोप लगाया है कि उसने 50 लाख कनाडाई करेंसी यानी करीब 30 करोड़ रुपए की लॉटरी जीती थी जिसे उसकी प्रेमिका धोखा देकर अपने नए प्रेमी के साथ भाग गई। कनाडा के विन्निपेग में रहने वाले लॉरेंस कैंपबेल का कहना है कि उन्होंने 2024 में यह लॉटरी टिकट खरीदा था, लेकिन उनके पास वैध पहचान पत्र न होने से वह खुद पुरस्कार का दावा नहीं कर सका। लॉटरी अधिकारियों के सुझाव पर उसने अपनी प्रेमिका क्रिस्टल ऐन मैके को लेने को कहा। कैंपबेल ने बताया कि हम डेढ़ साल से एक वफादार और मजबूत रिश्ते में थे। हम साथ रह रहे थे और मैंने पूरी तरह से उस पर भरोसा किया। चूंकि कैंपबेल के पास बैंक खाता भी नहीं था, उन्होंने क्रिस्टल को पैसे अपने खाते में जमा करने को कहा। शुरुआत में सब ठीक था। दोनों ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया और एक दवा दुकान में विजयी टिकट को वेरिफाइड किया। वे सार्वजनिक रूप से बड़ी सी लॉटरी चेक के साथ तस्वीरों में भी नजर आए। उस वक्त इस जीत को कैंपबेल की तरफ से क्रिस्टल के लिए जन्मदिन का तोहफा बताया था।

कैंपबेल के मुताबिक कुछ ही दिनों में क्रिस्टल लापता हो गई। उसने न सिर्फ कैंपबेल से संपर्क तोड़ दिया, बल्कि उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स से उसे ब्लॉक कर दिया और एक सुरक्षा आदेश भी ले लिया। बाद में कैंपबेल ने उसे किसी और पुरुष के साथ बेड पर पाया, जैसा कि मुकदमे में बताया गया है। कैंपबेल ने अब मैनिटोबा कोर्ट ऑफ किंग्स बेंच में एक मुकदमा दायर किया है। आरोप है कि सरकारी लॉटरी एजेंसियों ने उन्हें गलत सलाह दी और यह नहीं बताया कि किसी और को पुरस्कार क्लेम करने देना कितना जोखिम भरा है। कैंपबेल के वकील ने कहा कि यह मामला एक व्यक्ति की नियति बनाम सिस्टम का है। यह एक ऐसी परिस्थिति, जिसे सरकारी लॉटरी एजेंसियों की लापरवाही ने जन्म दिया या कम से कम प्रोत्साहित किया। क्रिस्टल मैके के वकील ने कहा है कि उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं और वह अदालत में अपना पक्ष रखेंगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram