फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

देश में बढ़ रहे कोरोना के मामले, इन तरीकों से रखे अपने को सुरक्षित

India News: भारत में बीते कुछ दिनों से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। यहां कोविड के सक्रिय केस की संख्या 1200 के पार हो गई है। कोविड की पहली लहर के दौरान भी सबसे ज्‍यादा केरल राज्‍य ही प्रभावित हुआ था। इस बार भी

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

India News: भारत में बीते कुछ दिनों से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। यहां कोविड के सक्रिय केस की संख्या 1200 के पार हो गई है। कोविड की पहली लहर के दौरान भी सबसे ज्‍यादा केरल राज्‍य ही प्रभावित हुआ था। इस बार भी केरल में कोरोना का प्रकोप दिख रहा है। दि‍ल्‍ली और महाराष्‍ट्र, कर्नाटक, हैदराबाद, आंध्र प्रदेश जैसे बड़े राज्‍यों में इनके सक्रिलय मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसके बाद सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

लोगों में डर का माहौल है। हालांकि अभी यात्रा पर कोई रोक नहीं है। ट्रेन से लेकर, बसों या फ्लाइट से लोग ट्रैवल कर ही रहे हैं। इसके बाद आपको जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। वहीं अगर आप अपनी पर्सनल कार या फिर कैब से ट्रैवल करते हैं, तब आपको मास्क पहनना जरूरी है।

मास्क पहनें: भले ही अभी सरकार के द्वारा ट्रैवल को लेकर कोई गाइडलाइन नहीं जारी की गई है, फि‍र भी आप रेलवे स्‍टेशन, बस स्‍टेशन या फिर एयरपोर्ट या किसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्‍क जरूर पहनें। इससे आपको कई हद त‍क सुरक्षा मिलेगी।

हैंड सैनिटाइजर रखें साथ: अगर आप ट्रैवल कर रहे हैं,तब आपको हर आधे घंटे में हाथों को सैनिटाइज करने की जरूरत है। खासकर कुछ खाने से पहले जरूर सैनि‍टाइज करें। इससे वायरस को रोकने में मदद मिलेगी।

बंद जगहों पर जाने से बचें: कोविड से बचने का सबसे अच्‍छा तरीका है कि आप खुली जगहों पर रहें। अगर आप किसी भी बंद जगहों पर या पार्टी में जाते हैं, तब भी कोविड की चपेट में आने का खतरा ज्‍यादा होता है। कुल मिलाकर आपको खराब वेंटिलेशन वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए।

अगर आपको बुखार, थकान, गले में खराश और कंजेशन जैसी समस्‍या हो रही है, तब आपको तुंरत डॉक्‍टर से संपर्क करें। इसके अलावा मास्‍क का इस्‍तेमाल करें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram