Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»Loksabha Election 2024- रोचक हुआ मुंबई में मुकाबला…..शिवसेना बनाम शिवसेना
#Trending

Loksabha Election 2024- रोचक हुआ मुंबई में मुकाबला…..शिवसेना बनाम शिवसेना

By Samsul HaqueMay 2, 20243 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Mumbai. मुंबई की छह लोकसभा सीट पर चुनावी मुकाबलों के लिए तलवारें खिंच गई हैं, जहां एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) तीन सीट पर आमने-सामने होंगी। मुंबई की दो सीट पर चिर प्रतिद्वंद्वियों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच मुकाबला होगा। जबकि मुंबई की एक सीट पर शिवसेना (यूबीटी) और भाजपा आमने-सामने होंगी।

  • पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी को वोट करेगा ठाकरे परिवार

मुंबई के छह निर्वाचन क्षेत्रों में मुंबई दक्षिण, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-पश्चिम शामिल हैं। ये महाराष्ट्र की उन 13 सीट में शामिल हैं, जिन पर 20 मई को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में मतदान होगा। मुंबई दक्षिण, मुंबई दक्षिण-मध्य और मुंबई उत्तर-पश्चिम में शिवसेना और शिवसेना (यूबीटी) के बीच मुकाबला होगा, जबकि मुंबई उत्तर-पूर्व में भाजपा और शिवसेना (यूबीटी) आमने-सामने होंगी।

जहां मुंबई दक्षिण में, उद्धव ठाकरे की पार्टी के मौजूदा सांसद अरविंद सावंत का मुकाबला शिंदे गुट की यामिनी जाधव से होगा। जाधव मुंबई के भायखला विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। मुंबई दक्षिण-मध्य में शिवसेना (यूबीटी) के नेता अनिल देसाई का मुकाबला शिंदे गुट के राहुल शेवाले से है। देसाई हाल तक राज्यसभा सदस्य थे, वहीं शेवाले मौजूदा लोकसभा सांसद हैं। मुंबई उत्तर-पश्चिम में ठाकरे गुट के अमोल कीर्तिकर का मुकाबला सत्तारूढ़ शिवसेना के रवींद्र वायकर से होगा। वायकर पहले शिवसेना (यूबीटी) में थे और हाल ही में शिंदे गुट में शामिल हुए हैं। वह फिलहाल मुंबई में जोगेश्वरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। कांग्रेस की मुंबई इकाई की अध्यक्ष और विधायक वर्षा गायकवाड़ मुंबई उत्तर-मध्य में भाजपा के उम्मीदवार प्रसिद्ध वकील उज्ज्वल निकम के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी, जबकि केंद्रीय मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता पीयूष गोयल मुंबई उत्तर में कांग्रेस के भूषण पाटिल को मुकाबला होगा। गगायकवाड़ मुंबई में धारावी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं, जबकि गोयल राज्यसभा सदस्य हैं।

मुंबई उत्तर-पूर्व में भाजपा के मिहिर कोटेचा का मुकाबला शिवसेना (यूबीटी) के संजय दीना पाटिल से होगा। कोटेचा मुंबई के मुलुंड विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद, गायकवाड़ ने उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। गायकवाड़ ने कहा कि ठाकरे ने उन्हें अपना समर्थन देने का वादा कर कहा कि उन्हें एक सांसद के रूप में दिल्ली भेजा जाएगा। यह पहली बार होगा कि ठाकरे किसी कांग्रेस उम्मीदवार को वोट देने जा रहे हैं, क्योंकि बांद्रा स्थित उनका आवास मुंबई उत्तर-मध्य निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश अकोलकर ने कहा, प्रतिद्वंद्वी होने के बावजूद, दोनों पार्टियों ने सत्ता में आने के अवसरों को लेकर रणनीतिक समझ कायम की है, खासकर मुंबई नगर निकाय में। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर जो तस्वीर उभर रही है, उसके अनुसार, शिव सेना (यूबीटी) और कांग्रेस कैडर के बीच ज़मीनी स्तर पर अच्छी पकड़ बना ली है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

‘स्वगणना’ से तय होगा विकास का भविष्य, 10 मई को चलेगा विशेष अभियान

May 9, 2026

जनशक्ति को नमन: शपथ ग्रहण मंच पर पीएम मोदी ने किया साष्टांग प्रणाम

May 9, 2026

बंगाल में सुवेंदु युग शुरू: मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, दिलीप घोष समेत 5 ने ली शपथ

May 9, 2026

RECENT ADDA.

‘स्वगणना’ से तय होगा विकास का भविष्य, 10 मई को चलेगा विशेष अभियान

May 9, 2026

जनशक्ति को नमन: शपथ ग्रहण मंच पर पीएम मोदी ने किया साष्टांग प्रणाम

May 9, 2026

बंगाल में सुवेंदु युग शुरू: मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, दिलीप घोष समेत 5 ने ली शपथ

May 9, 2026

लग्जरी गाड़ियाँ, दो मंजिला मकान और करोड़ों की ठगी : पुलिस के रडार पर ‘काकू’

May 9, 2026

सफायर इंटरनेशनल स्कूल का वो ‘रहस्य’ जो CBI भी नहीं सुलझा सकी

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.