फॉण्ट कनवर्टर NEW

लोहरदगा का परसा टांड़ बनेगा आस्था और शौर्य का केंद्र, 5 अगस्त को ऐतिहासिक चेहल्लुम मेले का आयोजन

Lohardaga news: सेंट्रल मोहर्रम कमेटी, किस्को के तत्वावधान में आगामी 5 अगस्त को किस्को-होंदगा मुख्य पथ स्थित परसा टांड़ मेला मैदान में भव्य चेहल्लुम मेला सह अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता एवं खेल नुमाइश का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आस्था, पारंपरिक शौर्य और सांस्कृतिक विरासत के इस

अपनी भाषा में पढ़ें

Lohardaga news: सेंट्रल मोहर्रम कमेटी, किस्को के तत्वावधान में आगामी 5 अगस्त को किस्को-होंदगा मुख्य पथ स्थित परसा टांड़ मेला मैदान में भव्य चेहल्लुम मेला सह अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता एवं खेल नुमाइश का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आस्था, पारंपरिक शौर्य और सांस्कृतिक विरासत के इस ऐतिहासिक आयोजन को यादगार बनाने के लिए कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटे हैं। आयोजन में झारखंड के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में अखाड़ा दलों, खिलाड़ियों, श्रद्धालुओं और हजारों दर्शकों के शामिल होने की संभावना है।

सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष रौनक इकबाल एवं सचिव साकिर हुसैन अंसारी ने संयुक्त रूप से बताया कि इस वर्ष का आयोजन पूर्व वर्षों की तुलना में कहीं अधिक भव्य और आकर्षक होगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता और खेल नुमाइश के सफल संचालन के लिए कमेटी के सभी सदस्यों के बीच जिम्मेदारियों का स्पष्ट विभाजन कर दिया गया है और प्रत्येक सदस्य पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा है।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन मंत्री हफिजुल हसन, लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत, लोहरदगा विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, उपायुक्त संदीप कुमार मीना, पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, आईटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, सिविल सर्जन डॉ. राजू कच्छप, लोहरदगा नगर परिषद के उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर, समाजसेवी सत्यजीत सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

कमेटी के अध्यक्ष रौनक इकबाल ने कहा कि मेले में आने वाले खिलाड़ियों, अतिथियों और आम लोगों की सुरक्षा एवं सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। आयोजन स्थल पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ पेयजल, शौचालय, प्राथमिक उपचार, स्वास्थ्य सुविधा, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि किसी भी आगंतुक को असुविधा का सामना न करना पड़े। कमेटी के सचिव साकिर हुसैन अंसारी ने कहा कि चेहल्लुम मेला सह अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता किस्को क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत का गौरवशाली प्रतीक है। यह आयोजन न केवल पारंपरिक अखाड़ा संस्कृति और युद्धक कलाओं के संरक्षण को बढ़ावा देता है, बल्कि आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और एकता का भी सशक्त संदेश देता है।

कमेटी के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बनें और इसे सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं। आयोजकों का विश्वास है कि 5 अगस्त को परसा टांड़ मेला मैदान में आयोजित होने वाला यह भव्य आयोजन अनुशासन, उत्कृष्ट व्यवस्थाओं और पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुति के कारण एक नया इतिहास रचेगा तथा लंबे समय तक लोगों की स्मृतियों में यादगार बना रहेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram