फॉण्ट कनवर्टर NEW

चंदनकियारी में लीगल एम्पावरमेंट कैंप, महिलाओं को ₹6 लाख का चेक; साइकिल और प्रमाणपत्र भी मिले

Bokaro news:- भाजपा झारखंड प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जेपीएससी परीक्षा में हुई अनियमितता के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा, बोकारो जिला द्वारा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में बोकारो उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक योगेश्वर महतो

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro news:- भाजपा झारखंड प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जेपीएससी परीक्षा में हुई अनियमितता के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा, बोकारो जिला द्वारा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में बोकारो उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा – पेपर लीक और भर्ती घोटालों के जिम्मेदार व्यक्तियों को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए तथा युवाओं के साथ हुए अन्याय की भरपाई के लिए शीघ्र और ठोस कदम उठाए जाएं।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा – झारखंड के लाखों युवा लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही अनियमितताओं, पेपर लीक, भर्ती प्रक्रिया में देरी और भ्रष्टाचार के कारण मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा, बोकारो युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगा। युवा मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त महोदय के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपकर स्पष्ट मांग की है कि वर्ष 2019 के बाद हुई सभी जेपीएससी, जेएसएससी, सीजीएल एवं अन्य भर्ती परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो तथा भविष्य में पारदर्शी एवं समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए।

मौके पर भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री Rohit Lal Singh , जयदेव राय , कुमार अमित, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह, पूर्व उपमेयर अविनाश कुमार,जिला महामंत्री रामलाल सोरेन, जिला उपाध्यक्ष विनोद गोराई, अनिल स्वर्णकार, संजय त्यागी, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह, जिला मंत्री मनोज ठाकुर, आरती राणा,एंजेला सिंह, रवि जायसवाल,मुकेश राय, शंकर रजक, इंदु शेखर मिश्रा,अविनाश कुमार, कमलेश राय, सुभाष महतो, अनिल सिंह ,कृष्णा राय, अवधेश यादव,कुलदीप माहथा, पंकज शेखर, टिंकु तापड़िया, चंद्रशेखर महत्ता, अनिल सिंह, विक्रम गोस्वामी, अनीता गुप्ता,सोनम दुबे,ममता गोस्वामी, मनोज पाण्डेय, भानु प्रताप सिंह, विशाल गौतम, राजेश घोषाल, चंद्रशेखर सिंह, हरिपद गोप, सीपी सिंह,बबलू चौबे, विक्रम महतो,जितेन्द्र गोस्वामी, अरविंद दुबे, त्रिलोचन झा, धीरज झा, संजय प्रसाद, जगतपति सिंह,अमर स्वर्णकार, मिथलेश महथा, अशोक शर्मा, फटिक दास, हारू झरिया ,करमचंद गोप , कुमकुम राय, झंडू डे , विक्की लोहार, बालेश्वर मुर्मू,दिलीप पाल गुलाब कुमार , पवन कुमार व सैकड़ो की सैकड़ो की संख्या में अन्य उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram