Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | Jharkhand | लोहरदगा में वज्रपात का कहर, दो महिलाओं की मौत; आठ लोग गंभीर रूप से झुलसे
Jharkhand

लोहरदगा में वज्रपात का कहर, दो महिलाओं की मौत; आठ लोग गंभीर रूप से झुलसे

लोहरदगा जिले में शुक्रवार को वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
Ashish SinghBy Ashish SinghJune 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Lohardaga: झारखंड के लोहरदगा जिले में शुक्रवार को वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों का इलाज लोहरदगा सदर अस्पताल में चल रहा है। लगातार हो रही वज्रपात की घटनाओं ने जिले में लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मृतकों की पहचान कुडू थाना क्षेत्र के सलगी कोलपारा निवासी घूरती उरांव (48) और बगडू थाना क्षेत्र के चरहू गांव निवासी असीदा खातून (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।

खेत और चरागाह में गिरी बिजली, दो महिलाओं की गई जान

जानकारी के अनुसार, असीदा खातून गांव के बाहरी इलाके में बकरियां चराने गई थीं। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और वज्रपात की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में घूरती उरांव खेत में बादाम की फसल लगा रही थीं। काम के दौरान अचानक बिजली गिरने से उनकी भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

आठ लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाज जारी

वज्रपात की इन घटनाओं में आठ अन्य लोग भी गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

एक महीने में पांच लोगों की जा चुकी है जान

गौरतलब है कि पिछले एक महीने के दौरान लोहरदगा जिले में वज्रपात से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। मानसून के मौसम में लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाओं ने प्रशासन और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम, तेज बारिश और गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, खेतों तथा पेड़ों के नीचे जाने से बचें। मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर शरण लेने और आवश्यक सावधानी बरतने की भी सलाह दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
झारखंड हादसा बिजली गिरने से मौत मानसून अपडेट लोहरदगा वज्रपात लोहरदगा समाचार
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Ashish Singh
  • Website

With 11 years of experience, Ashish Kumar Singh began his career as a Sub-Editor and Desk In-Charge. He has worked with media organisations such as Rashtriya Khabar and Chanakya Mantra in editorial and newsroom management roles. He also possesses seven years of experience in digital journalism and is currently working as a Sub-Editor with a private organisation.

Related Posts

बरवे नगर में बिजली बहाल, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल रंग लाई

July 16, 2026

शराब पीकर लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार, बिगलू उरांव की गई जान

July 16, 2026

RSS कार्यालय बम धमाका मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, लोहरदगा मे 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

July 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.