फॉण्ट कनवर्टर NEW

डालसा के जागरूकता कार्यक्रम में ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी

जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची की ओर से शुक्रवार को महुआजारी पंचायत भवन और दर्जीजाड़ी गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी योजनाओं और सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी गई।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची की ओर से शुक्रवार को महुआजारी पंचायत भवन और दर्जीजाड़ी गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी योजनाओं और सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी गई।

यह कार्यक्रम 60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान के तहत आयोजित किया गया। इसमें नालसा की ‘एसिड अटैक पीड़ितों को कानूनी सेवाएं योजना-2016’ के बारे में भी जानकारी दी गई।

एसिड अटैक पीड़ितों को मिलेगी मुफ्त कानूनी मदद

एलएडीसीएस चीफ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एसिड अटैक पीड़ितों को कानूनी सहायता, इलाज और मुआवजा दिलाने के लिए योजना बनाई गई है। पीड़ितों को मुकदमे की पैरवी के लिए मुफ्त वकील और कानूनी सलाह भी दी जाती है।

सहायक एलएडीसी अभिलाषा सिन्हा ने मुआवजे से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी। कार्यक्रम में बताया गया कि एसिड अटैक पीड़ितों का सरकारी और निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज किया जाना है।

पीएलवी कालिन्दर गोप ने ग्रामीणों को नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 की जानकारी दी। साथ ही राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया।

घर-घर जाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

दर्जीजाड़ी गांव में डालसा की टीम ने घर-घर जाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। टीम ने प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन, पीएम किसान, पशुपालन शेड, राशन कार्ड, सिंचाई मशीन और लेबर कार्ड से जुड़े आवेदन भी लिए।

डालसा के अनुसार, कार्यक्रम से करीब 750 लोग जागरूक हुए और विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

लोक अदालत और मध्यस्थता की दी जानकारी

कार्यक्रम में ग्रामीणों को मध्यस्थता, लोक अदालत और जिला विधिक सेवा प्राधिकार की कार्यप्रणाली के बारे में भी बताया गया। ग्रामीणों को जानकारी दी गई कि प्रखंड और पंचायत स्तर पर पीएलवी उपलब्ध रहते हैं, जहां वे अपनी समस्याएं बता सकते हैं और कानूनी सहायता ले सकते हैं।

कार्यक्रम में डालसा की टीम के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram