फॉण्ट कनवर्टर NEW

बिहार में वोट अधिकार यात्रा के लिए झारखंड कांग्रेस का बड़ा काफिला रवाना

Ranchi News: झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर एकजुटता का परिचय देते हुए मंगलवार को वोट अधिकार यात्रा में शामिल होने के लिए बिहार कूच किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में दर्जनों गाड़ियों का काफिला रांची से बिहार के

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर एकजुटता का परिचय देते हुए मंगलवार को वोट अधिकार यात्रा में शामिल होने के लिए बिहार कूच किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में दर्जनों गाड़ियों का काफिला रांची से बिहार के नवादा जिले के लिए रवाना हुआ।

इस यात्रा में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए हैं। इनमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और प्रदीप कुमार बालमुचू, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू, मंत्री दीपिका पांडे सिंह, उप नेता राजेश कच्छप, विधायक रामचंद्र सिंह, भूषण बाड़ा, नमन विकसल कोंगाड़ी, सोनाराम सिंकू, रविंद्र सिंह, सतीश पॉल मुजनी, केदार पासवान, जयशंकर पाठक, ज्योति सिंह माथारू, किशोर सहदेव, आलोक दुबे, शांतनु मिश्रा, एम. तौसीफ और अभिलाष साहू प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है। नेताओं का मानना है कि वोट का अधिकार हर नागरिक का संवैधानिक हक है और इसे लेकर जागरूकता फैलाना जरूरी है।

कांग्रेस नेताओं का यह काफिला नवादा पहुंचकर वोट अधिकार यात्रा में शामिल होगा और लोगों को अपने मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक करेगा। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक नेताओं का स्वागत भी करेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram