फॉण्ट कनवर्टर NEW

छोटानागपुर लॉ कॉलेज में कब है LLB परीक्षा? जानें पूरी जानकारी!

Ranchi News: छोटानागपुर लॉ कॉलेज में LLB और LLM पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज चतुर्वेदी ने जानकारी दी कि LLB कोर्स के लिए आवेदन

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: छोटानागपुर लॉ कॉलेज में LLB और LLM पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज चतुर्वेदी ने जानकारी दी कि LLB कोर्स के लिए आवेदन फॉर्म 30 जून तक जमा किए जा सकते हैं।

LLB की प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई को आयोजित की जाएगी और परीक्षा परिणाम 22 जुलाई को जारी किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों का नामांकन 25 जुलाई से 6 अगस्त के बीच किया जाएगा। वहीं, कक्षाओं की शुरुआत 18 अगस्त से की जाएगी।

दूसरी ओर, LLM कोर्स की प्रवेश परीक्षा 20 जुलाई को होगी। इसके परिणाम 31 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। कॉलेज प्रशासन ने सभी उम्मीदवारों से समय पर आवेदन करने और परीक्षा की तैयारी शुरू करने की अपील की है।

छात्रों के लिए यह महत्वपूर्ण मौका है, खासकर जो कानून के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। कॉलेज की ओर से सभी जानकारी कॉलेज वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर भी उपलब्ध कराई जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram