फॉण्ट कनवर्टर NEW

लातेहार में बारिश से बढ़ी परेशानी, नदी के तेज बहाव में टूटा पुल

जिले के पठारी इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। महुआडांड़ प्रखंड क्षेत्र में तेज बारिश के कारण राजडंडा नदी का पुल क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। पुल टूटने से महुआडांड़-गारू-पलामू मुख्य मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

लातेहार: जिले के पठारी इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। महुआडांड़ प्रखंड क्षेत्र में तेज बारिश के कारण राजडंडा नदी का पुल क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। पुल टूटने से महुआडांड़-गारू-पलामू मुख्य मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया है।

जानकारी के अनुसार, महुआडांड़ और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार से लगातार तेज बारिश हो रही थी। इससे राजडंडा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया। नदी के तेज बहाव और पानी के दबाव के कारण पुल टूट गया।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा को देखते हुए मुख्य मार्ग को बंद कर दिया। फिलहाल वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था की गई है।

महुआडांड़ के एसडीएम सुलेमान मुंडरी ने बताया कि पुल टूटने के कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों का परिचालन रोक दिया गया है। फिलहाल वैकल्पिक रास्ते से आवागमन शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है। रोड डिविजन के अभियंताओं को भी इसकी जानकारी दी गई है। अभियंताओं के मौके पर पहुंचने के बाद पुल का निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह सड़क लातेहार, पलामू और महुआडांड़ को छत्तीसगढ़ से जोड़ती है। इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। पुल टूटने से स्थानीय लोगों के साथ दूसरे राज्यों से आने-जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram