Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | Jharkhand | लातेहार में अपराधियों का तांडव: कोलियरी में गाड़ियों को किया आग के हवाले!
Jharkhand

लातेहार में अपराधियों का तांडव: कोलियरी में गाड़ियों को किया आग के हवाले!

By Samsul HaqueJuly 19, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jharkhand News: जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात अपराधियों ने एक बार फिर दहशत फैलाने की कोशिश की। चमातू कोलियरी के पास हथियारबंद अपराधियों ने दो गाड़ियों में आग लगा दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 5 से 6 की संख्या में अपराधी हथियारों से लैस होकर कोलियरी परिसर में पहुंचे। वहां खड़ी एक हाइवा और एक अन्य वाहन को उन्होंने आग के हवाले कर दिया। आग लगने के बाद गाड़ियों में तेज लपटें उठीं, जिससे आसपास अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह घटना रंगदारी की मांग पूरी न होने की वजह से अंजाम दी गई। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से अपराधी इस इलाके में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस की लगातार सक्रियता और दबाव के कारण उनकी मंशा अब तक सफल नहीं हो सकी है। ऐसे में वे इस तरह की हिंसक वारदातों को अंजाम देकर इलाके में डर और खौफ का माहौल बनाना चाहते हैं।

घटना के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है। अपराधियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर छापेमारी जारी है और जल्द ही सभी अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका कोल खदानों और खनन कार्यों के चलते अपराधियों के निशाने पर रहता है। रंगदारी वसूली में विफल होने पर वे इस तरह की घटनाओं से दहशत फैलाते हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी वारदातें न हो सकें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Balumath colliery arson Jharkhand crime news Latehar criminals attack Latehar police raid vehicles set on fire for extortion झारखंड अपराध समाचार बालूमाथ कोलियरी आगजनी रंगदारी में गाड़ियों को आग लातेहार अपराधियों का हमला लातेहार पुलिस छापेमारी
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Samsul Haque
  • Website

Media and newsroom professional with experience in digital journalism, technical operations, and publishing systems since 2010. Worked with Dainik Bhaskar (2010–2013 & 2015–2020) and Khabar Mantra (2013–2015) as a System Executive. Skilled in newsroom management, digital publishing, and fact-based reporting with a strong focus on responsible journalism.

Related Posts

बरवे नगर में बिजली बहाल, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल रंग लाई

July 16, 2026

शराब पीकर लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार, बिगलू उरांव की गई जान

July 16, 2026

RSS कार्यालय बम धमाका मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, लोहरदगा मे 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

July 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.