Skip to content
Log In
योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

तेज़ रफ्तार की कहर… ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूटा, कार डिवाइडर में उलटी लटकी!

Giridih News: गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र में कुलगो टोल प्लाजा के पास रविवार की सुबह ऐसा हादसा हुआ जिसने सड़क पर मौजूद हर शख्स को दहला दिया। तेज रफ्तार में दौड़ रही एक अर्टिगा कार ने आगे जा रहे ट्रैक्टर को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए।

टक्कर इतनी भीषण कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में बिखर गया

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रैक्टर अपने रोज़ के काम की तरह खेत की दिशा में जा रहा था। उसी दौरान अर्टिगा कार इतनी तेजी से आई कि चालक उसे संभाल ही नहीं पाया और सीधी टक्कर मार दी। भिड़ंत की तीव्रता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि ट्रैक्टर का इंजन अलग दिशा में जा गिरा और उसका डाला दूसरी ओर जा पटका।

यह भी पढ़ें: SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

वहीं अर्टिगा कार उछलकर डिवाइडर में जा पलटी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की आवाज़ इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घरों से बाहर भागकर सड़क की ओर दौड़ पड़े।

स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत पहुंची, सड़क कुछ देर रही बाधित

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार में सवार लोगों को बाहर निकाला और हालात का जायज़ा लिया। सौभाग्य से किसी को गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस भी थोड़ी ही देर में मौके पर पहुंची और क्रेन बुलाकर सड़क पर बिखरे ट्रैक्टर के हिस्सों को हटवाया, ताकि रास्ता फिर से खुल सके।

पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू की

डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने बताया कि हादसे में शामिल दोनों वाहनों को जब्त कर थाना लाया गया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि चूक किसकी थी—तेज रफ्तार कार की या सड़क पर अचानक मोड़ की। गनीमत बस यही रही कि इतना बड़ा हादसा होने के बावजूद किसी की जान नहीं गई, वरना दृश्य और भी डरावना हो सकता था।

यह भी पढ़ें: लेवी नहीं मिली तो फूंक दिया कोयला हाईवा, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार

इस खबर को भी पढ़ें: कोहरे में छिपे हाथी… गादी गांव में मिनटों में फैला मातम, जानें क्या हुआ?

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *