फॉण्ट कनवर्टर NEW

नेमरा में कुड़मालि भाखी चारि आखड़ा ने दी शिबू सोरेन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Ramgarh News : झारखंड के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन को सैकड़ों की संख्या में कुड़मालि भाखी चारि आखड़ा संगठन के सदस्यों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज उनके पैतृक गांव नेमरा में संगठन के सदस्यों

अपनी भाषा में पढ़ें

Ramgarh News : झारखंड के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन को सैकड़ों की संख्या में कुड़मालि भाखी चारि आखड़ा संगठन के सदस्यों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज उनके पैतृक गांव नेमरा में संगठन के सदस्यों ने मुलाकात की और गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें गुरुजी को श्रद्धा व्यक्त करते हुए सभी ने उनकी स्मृतियों को ताज़ा किया।

संगठन के वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि गुरुजी ने अपने जीवन में शिक्षा, सेवा और एकता का संदेश दिया। उनका मार्गदर्शन हमेशा समाज को दिशा देता रहेगा। उन्होंने गुरुजी के समाज सुधार, आदिवासी हितों की रक्षा और झारखंड की पहचान को मजबूत करने में निभाई गई भूमिका को याद किया।

सभा में उपस्थित सभी लोगों ने गुरुजी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर संगठन के संरक्षक दीपक पुनरियार, जिला संरक्षक सदस्यगण में अनंत कँड़हरआर, सुभाष पुनरियार, गोविंद पुनरियार, सुखदेव जालबनवार, अशोक हिन्दयार, चंद्र मोहन सखवार, सुभाष हिन्दयार सहित सैकड़ों पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram