फॉण्ट कनवर्टर NEW

बिहार क्लब रांची में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मिली सर्वधर्म श्रद्धांजलि

Ranchi News : रांची में बिहार क्लब परिसर में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। यह कार्यक्रम श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति, रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति, सर्वधर्म सदभावना समिति और सद्भावना मंच के संयुक्त

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : रांची में बिहार क्लब परिसर में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। यह कार्यक्रम श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति, रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति, सर्वधर्म सदभावना समिति और सद्भावना मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्मगुरुओं पंडित अजय पांडेय, हाजी माशूक, हरजीत सिंह सोलंकी और फादर जॉर्ज मिंज द्वारा अपने-अपने धार्मिक ग्रंथों के पाठ से की गई। विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रमुखों ने दीप प्रज्ज्वलित कर और गुरुजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

सर्वधर्म सदभावना समिति के अध्यक्ष मो. इसलाम ने गुरुजी के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला। गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि गुरुजी की सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके झारखंडीयत और सामाजिक न्याय के मिशन को आगे बढ़ाएं।

सभा में अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष समशेर आलम, ज्योति सिंह मथारी, आदिवासी संगठन के रत्न तिर्की, सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के महासचिव अकीलुर्रहमान और अन्य वक्ताओं ने गुरुजी को भारत रत्न देने की मांग की। रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ. अजीत सहाय ने उन्हें “वर्तमान का गांधी” बताते हुए उनकी जीवनी से प्रेरणा लेने की बात कही।

कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिन्होंने गुरुजी की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram