फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

कोविड-19 वैक्सीन फॉर्मूला चोरी का आरोपी चीनी हैकर इटली में गिरफ्तार

World News: अमेरिकी अधिकारियों द्वारा वांछित एक चीनी नागरिक को इटली में गिरफ़्तार किया गया है। इस व्यक्ति पर कोरोना महामारी के दौरान अमेरिका से कोविड-19 वैक्सीन से जुड़ी गोपनीय जानकारी चुराने का आरोप है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, जू ज़ेवेई नामक 33 वर्षीय व्यक्ति

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

World News: अमेरिकी अधिकारियों द्वारा वांछित एक चीनी नागरिक को इटली में गिरफ़्तार किया गया है। इस व्यक्ति पर कोरोना महामारी के दौरान अमेरिका से कोविड-19 वैक्सीन से जुड़ी गोपनीय जानकारी चुराने का आरोप है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, जू ज़ेवेई नामक 33 वर्षीय व्यक्ति एक सरकारी-प्रायोजित हैकिंग समूह का सदस्य था।

आरोप है कि इस समूह ने 2020 की शुरुआत में, जब कोविड अपने चरम पर था, अमेरिका से कोविड-19 वैक्सीन से संबंधित रहस्य चुराए थे। अमेरिका द्वारा ज़ेवेई के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद, जेवेई को 3 जुलाई को मिलान के माल्पांसा हवाई अड्डे से इतालवी अधिकारियों ने गिरफ्तार किया।

जू ज़ेवेई पर अमेरिकी अदालत ने नौ आरोप लगाए हैं। उस पर चीन के मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी के लिए काम कर अमेरिकी विश्वविद्यालयों, इम्यूनोलॉजिस्ट (प्रतिरक्षा वैज्ञानिकों) और वायरोलॉजिस्ट (विषाणु वैज्ञानिकों) को निशाना बनाने का आरोप है, जो कोविड-19 के टीके, इलाज और जांच पर शोध कर रहे थे। चार्जशीट में ज़ेवेई के अलावा झांग यू नामक एक अन्य आरोपी का भी नाम शामिल है, जो फिलहाल चीन में है।

हाफनियम समूह का सदस्य

अमेरिका के अनुसार, ज़ेवेई हाफनियम नामक एक चीनी सरकारी संरक्षण प्राप्त हैकिंग समूह का हिस्सा है। इस समूह पर 2021 में माइक्रोसॉफ्ट के ईमेल सॉफ्टवेयर में घुसपैठ करके बड़े पैमाने पर जासूसी अभियान चलाने का आरोप लगा था।

चीन की प्रतिक्रिया

वाशिंगटन डीसी में स्थित चीनी दूतावास के प्रवक्ता लियू पेंग्यु ने ज़ेवेई की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देकर कहा कि उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा कि पहले भी कई बार इस तरह की अफवाहें सामने आई हैं, लेकिन चीन इस मामले पर अपनी स्थिति पहले ही स्पष्ट कर चुका है। उन्होंने कहा कि चीन की वैक्सीन रिसर्च और डेवलपमेंट दुनिया में सबसे उन्नत है, इसलिए चीन को तथाकथित चोरी के ज़रिए टीके हासिल करने की न तो ज़रूरत है और न ही उसका ऐसा कोई इरादा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram