फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

कोलकाता में लॉ छात्रा के साथ हुआ गैं’गरे’प, तीन आरोपी गिरफ्तार

India News: कोलकाता के कस्बा इलाके में स्थित साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज में गैंगरेप के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक यह घटना 25 जून रात को कॉलेज परिसर के अंदर घटी। तीनों आरोपियों ने छात्रा को एक कमरे में

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

India News: कोलकाता के कस्बा इलाके में स्थित साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज में गैंगरेप के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक यह घटना 25 जून रात को कॉलेज परिसर के अंदर घटी। तीनों आरोपियों ने छात्रा को एक कमरे में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कॉलेज का एक पूर्व छात्र और स्टाफ सदस्य के अलावा वर्तमान में पढ़ने करने वाला छात्र भी शामिल हैं।

पुलिस ने गवाहों के बयान किए दर्ज, कॉलेज परिसर किया सील

पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करवाया गया, गवाहों के बयान दर्ज किए गए और घटनास्थल का दौरा किया गया। कॉलेज कैंपस को सील कर दिया गया है ताकि फॉरेंसिक जांच की जा सके। पुलिस ने दो आरोपियों को तालबागान क्रॉसिंग के पास सिद्धार्थ शंकर सिशु रॉय उद्यान के सामने से गिरफ्तार किया, जबकि तीसरे आरोपी को उसके घर से हिरासत में लिया। पुलिस ने तीनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं, ताकि डिजिटल सबूतों की जांच की जा सके।

पुलिस ने कहा कि 25 जून को कोलकाता लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप में मनोजीत मिश्रा, जैब और प्रमित मुखोपाध्याय को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को जांच के लिए 1 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने कोलकाता में हुई एक चौंकाने वाली घटना का स्वतः संज्ञान लिया है। एनसीडब्ल्यू ने कहा कि एक विधि छात्रा के साथ कॉलेज परिसर में गैंगेरेप किया गया। एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कोलकाता के पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर गहरी चिंता व्यक्त की है और समयबद्ध जांच का निर्देश दिया है। उन्होंने पीड़िता को मुआवजे के साथ-साथ पूर्ण चिकित्सा, मनोवैज्ञानिक और कानूनी सहायता प्रदान करने की जरुरत पर जोर दिया। आयोग ने तीन दिनों के अंदर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।

बता दें कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में अगस्त 2024 में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई थी। मुख्य आरोपी संजय रॉय को कोर्ट ने 18 जनवरी 2025 को दोषी करार दिया और 20 जनवरी को उम्रकैद की सजा सुनाई। सीबीआई ने फांसी की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे रेयरेस्ट ऑफ रेयर मामला नहीं माना। इस केस ने देशभर में आक्रोश फैला और लोग सड़कों पर आ गए थे वहीं कोलकाता में लंबे समय तक डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram