Koderma news: चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल 2026 का समापन समारोह 28 जून को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ सरला- बिरला विश्वविद्यालय रांची में संपन्न हुआ l पिछले तीन दिनों से चल रहे इस महोत्सव में झारखंड राज्य के अलग-अलग जिलों से चयनित कुल 84 फिल्मों का प्रदर्शन किया गया l फिल्म रिव्यू कमेटी के कुल पांच सदस्यों में से एक सदस्य की जिम्मेदारी निभाई झुमरी तिलैया कोडरमा निवासी फिल्म कलाकार ,लेखक- निर्देशक अमरेश कुमार ने l नंदकुमार सिंह की देख -रेख में आयोजित चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल इस वर्ष लगातार तीसरी बार सफलतापूर्वक संपन्न हुआ l इस कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि बाबूलाल मरांडी पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड और बतौर मुख्य अतिथि अर्जुन मुंडा पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड व पूर्व केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे l चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल के सभी विजेताओं को सर्टिफिकेट ,ट्रॉफी के साथ-साथ नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया। l
