फॉण्ट कनवर्टर NEW

करोड़ों का अवैध पत्थर! कोडरमा में पुलिस की रेड, एक तस्कर हिरासत में

Koderma News: झारखंड के कोडरमा जिले में बेशकीमती पत्थरों (Blue Stone) की तस्करी और अवैध भंडारण के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। कोडरमा थाना क्षेत्र के बरसोतियाबर इलाके में पुलिस ने दो आवासीय परिसरों में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderma News: झारखंड के कोडरमा जिले में बेशकीमती पत्थरों (Blue Stone) की तस्करी और अवैध भंडारण के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। कोडरमा थाना क्षेत्र के बरसोतियाबर इलाके में पुलिस ने दो आवासीय परिसरों में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध ब्लू स्टोन जब्त किया है। इन बेशकीमती पत्थरों को घरों के भीतर न केवल छिपाकर रखा गया था, बल्कि वहां बड़े पैमाने पर इनकी सफाई और प्रोसेसिंग का काम भी चल रहा था। इस कार्रवाई ने जिले में सक्रिय खनिज माफियाओं के बीच हड़कंप मचा दिया है।

घरों के अंदर ‘पत्थरों की लैब’; सफाई के दौरान पुलिस ने मारा छापा

जानकारी के अनुसार, कोडरमा पुलिस को सूचना मिली थी कि बरसोतियाबर स्थित दो मकानों में अवैध रूप से खनन किए गए ब्लू स्टोन को डंप किया गया है। जब पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की, तो मौके का नजारा देख अधिकारी भी दंग रह गए। आवासीय परिसर के भीतर भारी मात्रा में बेशकीमती पत्थर रखे हुए थे और उनकी सफाई की जा रही थी ताकि उन्हें बाजार में ऊंची कीमत पर बेचा जा सके। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिससे गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क से जुड़ रहे तार; जांच में जुटी जिला पुलिस

कोडरमा पुलिस अब इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि आखिर ये पत्थर कहां से खनन कर लाए गए थे और इनका गंतव्य कहां था। आशंका जताई जा रही है कि इन पत्थरों को पश्चिम बंगाल या दिल्ली के रास्ते अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भेजने की तैयारी थी। पुलिस टीम फिलहाल बरामद पत्थरों के वजन और उनकी अनुमानित कीमत का आकलन करने में जुटी है।

इस खबर को भी पढ़ें : कोडरमा घाटी पर हादसा… सड़क पर गिरा तेल और ग्रामीणों में मची बाल्टी दौड़

थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस अब उन सफेदपोश चेहरों की तलाश कर रही है जो पर्दे के पीछे रहकर इस पूरे काले कारोबार को संरक्षण दे रहे थे। आने वाले दिनों में इस मामले में कई और बड़ी गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram