फॉण्ट कनवर्टर NEW

IIM रांची में ‘खेलो इंडिया’ कार्यक्रम, PM मोदी ने युवाओं को दिया संदेश

रांची : भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) रांची में ‘खेलो इंडिया : खेल की बात पीएम के साथ’ के तहत विशेष ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन IIM रांची और मेरा युवा भारत, झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम में देशभर

IIM रांची

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) रांची में ‘खेलो इंडिया : खेल की बात पीएम के साथ’ के तहत विशेष ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन IIM रांची और मेरा युवा भारत, झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम में देशभर के 5,000 से अधिक संस्थानों से 10 लाख से ज्यादा युवाओं ने हिस्सा लिया। IIM रांची से भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं IIM रांची के निदेशक प्रो. दीपक कुमार श्रीवास्तव, माई भारत की राज्य निदेशक ललिता कुमारी और यूथ आइकन डॉ. गौरव अग्रवाल भी मौजूद रहे।

Read More : ‘पुलिस दीदी’ को मिले 4,700 वाहन, महिलाओं की सुरक्षा होगी मजबूत, जानें कैसे

PM मोदी बोले- खेल सिर्फ मेडल जीतने तक सीमित नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल मेडल जीतने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति को जिम्मेदार और बेहतर नागरिक बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि किसी खिलाड़ी की सफलता से उसके परिवार, संस्थान, राज्य और देश को वैश्विक पहचान मिलती है। इसका लाभ आने वाली पीढ़ियों को भी मिलता है। प्रधानमंत्री ने भारत में खेलों के विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि युवाओं को पारंपरिक खेलों से आगे बढ़कर वॉटर स्पोर्ट्स और विंटर स्पोर्ट्स जैसे क्षेत्रों में भी आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत के पास इन खेलों के लिए उपयुक्त भूगोल और जनसांख्यिकी दोनों मौजूद हैं।

नशामुक्त समाज के निर्माण में खेल की अहम भूमिका

प्रधानमंत्री ने खेलों को नशामुक्त समाज और बेहतर जीवनशैली से जोड़ने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में खेल एक सशक्त माध्यम बन सकता है। उन्होंने टैलेंट हंट योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि 5 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों की खेल प्रतिभाओं को चिन्हित कर उन्हें उच्च स्तरीय प्रशिक्षण की सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा। इससे पहले केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि यह संवाद देश के विभिन्न हिस्सों में मौजूद खेल प्रतिभाओं को सही मंच देने और मजबूत स्पोर्ट्स इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने छात्रों से किया संवाद

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों और IIM रांची के विद्यार्थियों के बीच संवाद हुआ। इसमें अंतरराष्ट्रीय लॉन बॉल खिलाड़ी दिनेश कुमार, राष्ट्रीय तीरंदाज नेहा नाग, राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी आयुषी कदू और राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी श्रीजीत शिवडेकर शामिल हुए। खिलाड़ियों ने खेल अकादमियों के बेहतर प्रचार-प्रसार और ग्रामीण युवाओं को खेलों के लिए प्रेरित करने के लिए स्पोर्ट्स आइकॉन्स से जोड़ने की जरूरत पर जोर दिया।

छात्रों ने खेल सुविधाओं को लेकर दिए सुझाव

कार्यक्रम के बाद भारत को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने और खेल सुविधाओं के विकास को लेकर युवाओं से सुझाव लिए गए। IIM रांची के छात्र जीत विश्वास, सौरव कुमार, जय पमनानी, उत्कर्ष आनंद, विकास और ऋषिका ने खेल सुविधाओं के विकास और संवर्धन से जुड़े अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of Sneha Kumari

Sneha Kumari

Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor