फॉण्ट कनवर्टर NEW

पत्नी के सवालों से परेशान हैं खान सर, बोले- झगड़ा करवाकर ही मानेंगे लोग

Patna News: बिहार के चर्चित शिक्षक खान सर की पत्नी को लेकर कई गलत दावे किए जा रहे हैं। अलग-अलग लड़कियों की फोटो वायरल करके उन्हें खान सर की पत्नी बताया जा रहा है। इससे खान सर परेशान हैं। उन्होंने एक क्लास में कहा कि

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna News: बिहार के चर्चित शिक्षक खान सर की पत्नी को लेकर कई गलत दावे किए जा रहे हैं। अलग-अलग लड़कियों की फोटो वायरल करके उन्हें खान सर की पत्नी बताया जा रहा है। इससे खान सर परेशान हैं। उन्होंने एक क्लास में कहा कि लोग उनके घर में पानीपत का युद्ध करवा देंगे। उनकी पत्नी हर फोटो देखकर पूछ रही हैं कि ये लड़की कौन है? दरअसल, खान सर की पत्नी भी आजकल चर्चा में हैं। उनकी बिना घूंघट की कोई फोटो नहीं है।

अलग-अलग लड़कियों की फोटो वायरल कर उन्हें खान सर की पत्नी बताया जा रहा

इसलिए लोग अलग-अलग लड़कियों की फोटो खान सर के साथ जोड़कर वायरल कर रहे हैं। खान सर कहते हैं कि लोग जिसको देख रहे हैं, उसकी फोटो जोड़कर बोल रहे हैं कि यही खान सर की पत्नी है। रोज पांच अलग-अलग लड़कियों को उनकी पत्नी बताया जा रहा है। सोशल मीडिया वाले शुरू में ही झगड़ा करवा देंगे। उनकी पत्नी उनसे पूछती हैं कि ये सब कौन हैं जिनको उनकी पत्नी बताया जा रहा है। खान सर ने आगे कहा कि जिस तरह की स्थिति है, लग रहा है कि पानीपत की लड़ाई ये लोग घर में ही करवा देंगे। अब घरवालों को तो आदत है कि यह सब झूठ चलता रहता है। लेकिन उनकी पत्नी एक-एक दिन गिनकर बता रही हैं कि 17 लड़कियां देख चुकी हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने सभी लड़कियों के साथ फोटो का पूरा फोल्डर बना रखा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram