फॉण्ट कनवर्टर NEW

पटना में चेकिंग के दौरान पुलिस क‎र्मियों पर चढ़ा दी कार, 1 की मौ’त, 3 गंभीर

Bihar News: ‎बिहान की राजधानी पटना में बुधवार देर रात अटल पथ पर वाहन चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने चार पुलिसकर्मियों को कुचल दिया, जिसमें एक महिला कांस्टेबल की मौत हो गई। जबकि 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। यह दर्दनाक

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: ‎बिहान की राजधानी पटना में बुधवार देर रात अटल पथ पर वाहन चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने चार पुलिसकर्मियों को कुचल दिया, जिसमें एक महिला कांस्टेबल की मौत हो गई। जबकि 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। यह दर्दनाक हादसा एसके पुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ, जब पुलिस की टीम सड़क पर चेकिंग अभियान में लगी हुई थी। कार 90 किलो प्रति घंटे के रफ्तार से चल रही थी। टक्कर के बाद पुलिसकर्मी हवा में दूर तक उछल पड़े।

एसके पुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ गंभीर सडक हादसा

जानकारी के अनुसार, पटना पुलिस ने रात 10:30 बजे से 12:30 बजे तक विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर मौजूद पुलिसकर्मियों को कुचल दिया। हादसे में एक दरोगा, एक एएसआई और एक महिला कांस्टेबल सहित 4 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से घायल जवानों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान महिला कांस्टेबल कोमल की मौत हो गई, वह नालंदा जिले की करने वाली थी जबकि घायलों में एसआई दीपके कुमार, एएसआई अवधेश व अशोक शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पटना के एसएसपी सहित अन्य वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.। एसएसपी ने मीडिया को बताया कि जिस वाहन ने पुलिसकर्मियों को टक्कर मारी, उसका चालक मौके से फरार हो गया। वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इस दौरान गाड़ी नंबर बीआरओ 1एचटी8437 काले रंग की स्कार्पियो को जब्त किया गया। यह गाड़ी रुकनपुरा इलाके के रहने वाले निखिल कुमार के नाम से है। निखिल कुमार को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram