फॉण्ट कनवर्टर NEW

बिहार में बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर मां-बेटे की गोलीमार कर की ह’त्या

Bihar News: बिहार के खगड़िया में बेखौफ बदमाशों ने मां और बेटे की हत्या कर दी। इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने पहले 45 साल की फूलों देवी को गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: बिहार के खगड़िया में बेखौफ बदमाशों ने मां और बेटे की हत्या कर दी। इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने पहले 45 साल की फूलों देवी को गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाद में उसके बड़े बेटे पंकज कुमार को भी गोली मार दी। इसके बाद पंकज पर तेजधार हथियार से हमला भी वार किया, जिससे पंकज की मौत हो गई, जबकि बदमाशों के इस हमले में मृतक फूलो देवी का छोटा भाई बच गया। मामला पसराहा थाना इलाके के महद्दीपुर का है।

इलाके में पुलिस बल तैनात, कुछ ही दूरी पर होनी था केंद्रीय मंत्री का कार्यक्रम

पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि जमीन को लेकर गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। विवादित जमीन को लेकर पूर्व में भी हत्या हो चुकी है, जिसमें फूलो देवी के पति सत्तन सिंह अभियुक्त थे और वह अभी जेल में बंद हैं। मामले में फूलो देवी की बेटी का कहना है कि पांच बदमाश घर में घुसे और पहले मां को गोली मारी फिर बड़े भाई की जान ले ली। इस दौरान छोटे भाई धीरज कुमार पर भी हमला किया, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। फिलहाल बवाल की आशंका को देखते हुए घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया है।

बता दें केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद वेंकटेश जोशी और डिप्टी सीएम का जिस स्थान पर सोमवार को कार्यक्रम होना है, वहां से महज दो किलोमीटर दूरी पर बेखौफ बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस लगातार कार्यक्रम स्थल का दौरा कर रहे हैं। पुलिस की गतिविधि भी पिछले कई दिनों से बढ़ी है। इसके बावजूद बेखौफ बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram