फॉण्ट कनवर्टर NEW

जब इंदौर से भुवनेश्वर जा रही फ्लाइट को अचानक एप्रन की ओर मोड़ा, रुक गई यात्रियों की सांसें

India News: मध्यप्रदेश के इंदौर से भुवनेश्वर की उड़ान भरने को तैयार इंडिगो की फ्लाइट ने सोमवार सुबह तब सभी की सांसें थाम दीं, जब टेक ऑफ से ठीक पहले तकनीकी खराबी का पता चला। 140 यात्रियों से भरे विमान को रनवे से वापस लौटना

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: मध्यप्रदेश के इंदौर से भुवनेश्वर की उड़ान भरने को तैयार इंडिगो की फ्लाइट ने सोमवार सुबह तब सभी की सांसें थाम दीं, जब टेक ऑफ से ठीक पहले तकनीकी खराबी का पता चला। 140 यात्रियों से भरे विमान को रनवे से वापस लौटना पड़ा, जिसके बाद हवाई अड्डे पर हलचल मच गई।

देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर सुबह 9 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट रनवे की ओर बढ़ रही थी, तभी पायलट को तकनीकी गड़बड़ी का अहसास हुआ। इसके बाद पायलट की त्वरित सतर्कता के कारण विमान को तुरंत एप्रन की ओर मोड़ दिया गया। एप्रन वह क्षेत्र है जहां विमानों का रख-रखाव, ईंधन भरण और यात्री उतार-चढ़ाव होता है।

विमान के एप्रन पर पहुंचते ही इंडिगो के इंजीनियरों ने मोर्चा संभाला। बताया गया हैं कि खराबी मामूली थी, जिसे जल्द ही ठीक किया गया। खास बात यह रही कि इस दौरान यात्रियों को विमान से उतारने की जरूरत नहीं पड़ी। हालांकि, तकनीकी खराबी का सटीक विवरण नहीं दिया गया।

तय शेड्यूल के अनुसार फ्लाइट को सुबह 9 बजे भुवनेश्वर के लिए रवाना होना था, लेकिन मरम्मत कार्य के कारण यह सुबह 10:16 बजे उड़ान भर सकी। एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि विमान में सवार 140 यात्रियों ने राहत की सांस ली, जब फ्लाइट ने आखिरकार उड़ान भरी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram