फॉण्ट कनवर्टर NEW

कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर हमला, ये क्या बोल गए बीजेपी नेता…जानें

India News: कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कप्स कैफे पर हमला किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरे पुलिस ने बताया कि हाल ही खुले कैफे पर बुधवार को अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की। इस हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकवादी हरजीत सिंह लाडी

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कप्स कैफे पर हमला किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरे पुलिस ने बताया कि हाल ही खुले कैफे पर बुधवार को अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की। इस हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकवादी हरजीत सिंह लाडी ने ली है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जांच जारी है।

उधर कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग को लेकर बीजेपी नेता और प्रवक्ता आरपी सिंह ने खालिस्तानियों पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछवाड़े में सांप पालोगे तो आपको ही डसेगा। बीजेपी नेता सिंह ने कहा कि खालिस्तानी लगातार कनाडा की धरती का इस्तेमाल कुकर्मों के लिए करता रहा हैं। वह नहीं चाहते कि कोई भी भारतीय मूल का व्यक्ति वहां पर जाकर कोई काम करे या तरक्की करे।

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि अब स्थिति बन रही जहां कनाडा में जो पहली सरकारों ने सांप पाले, आज वो कनाडा के मूल निवासियों या कनाडा में जो बिजनेस या काम करने जाते हैं उनको डंस रहे। सिंह ने कपिल शर्मा के कैफे पर हुए अटैक को लेकर सीधे तौर पर खालिस्तानियों को टारगेट किया है। बता दें बुधवार को यह वीडियो उस समय सामने आया जब कनाडा के सरे में कपिल शर्मा के कैफे पर गोलीबारी की घटना हुई। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

बता दें वीडियो में एक व्यक्ति कार के अंदर बैठकर कार की खिड़की से कई राउंड गोलियां चलाता दिख रहा है। पुलिस के पहुंचने पर पता चल गया कि गोलियां कैफे पर चलाई गई थीं, जिससे संपत्ति को नुकसान पहुंचा। जिस समय वारदात हुई कैफे के कर्मचारी अंदर मौजूद थे। कपिल ने तीन दिन पहले ही कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित सर्रे में अपना कैफे खोला था, लेकिन बुधवार की रात यहां 9 राउंड की फायरिंग हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले की जिम्मेदारी हरजीत सिंह लाडी ने ली है, जो एनआईए की सूची में मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की में शामिल है।

इस हमले से कपिल शर्मा और उनका परिवार सदमे में है और अब उनके कैप्स कैफे की तरफ से बयान आया है। कैप्स कैफ के इंस्टाग्राम पेज पर लिखा कि वो इस शॉक से उबरने की कोशिश कर रहे हैं, और जल्द वापसी करेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram