Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»पाकिस्तान में बलूच विद्रोहियों का तांडव: 1 घंटे में 8 हमले, 18 सैनिक ढेर
World

पाकिस्तान में बलूच विद्रोहियों का तांडव: 1 घंटे में 8 हमले, 18 सैनिक ढेर

बलूच विद्रोहियों ने एक घंटे में किए 8 हमले पाकिस्तान के 18 फ्रंटियर कोर के सैनिकों को मार डाला
By Samsul HaqueJuly 11, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: बलूच विद्रोहियों ने गुरुवार को एक घंटे में 8 जगह पर हमलों को अंजाम दिया गया। बलूचिस्तान के सुरब में फ्रंटियर कोर के कैंप पर हमला कर उसे कब्जे में ले लिया गया था। इस हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली। साथ ही दावा किया है कि इस हमले में फ्रंटियर कोर के 18 सैनिको को मार गिराया।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बलूच लिबरेशन आर्मी ने पूरी तरह से गदर मचा दिया है। कोई दिन ऐसा नहीं गुजरता जब किसी जगह पर सेना के काफिले या पोस्ट पर अटैक ना हो रहा हो। इस साल जनवरी से जून तक के आंकड़ों की बात करें तो बीएलए ने 284 हमले को अंजाम दिया। इन हमलों में 9 स्पेशल ऑपरेशन, 3 फिदायीन, 121 बम या आईईडी ब्लास्ट से किए गए। इन हमलों में दावा किया जा रहा है कि 668 पाक सैनिकों की मौत हो गई है। इसके अलावा बीएलए ने बलूचिस्तान में 45 महत्वपूर्ण स्थानों पर कब्जा किया, जिसमें कालट जिला का मंगोचर शहर भी शामिल है।

इसमें खारन जिले के लत्ताद में बलूच उग्रवादियों ने एक फ्रंटियर कोर की चौकी पर हमला किया। दूसरा अटैक दश्त में नाकाबंदी के दौरान सचिवालय बस पर गोलीबारी की गई। तीसरा अटैक केच जिले के टम्प में अंजाम दिया गया। इसमें बलूच उग्रवादियों ने बलिचा, मीराबाद, ज़मरान बाजार, रोडबन और बुस्ट में अचानक नाकाबंदी कर दी। नाकाबंदी से पाकिस्तानी सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाया जाता है। चौथा हमला डोलेजी के झाओ में अंजाम दिया गया, जहां बलूच विद्रोहियों ने एक पाकिस्तानी सेना कैंप पर हमला किया। यह हमला 30 मिनट से ज्यादा समय तक चला। पांचवा अटैक क्वेटा के किरानी रोड में हज़ारा टाउन के पास हुआ, जिसमें एक सुरक्षा चौकी पर हथियारबंद हमलावरों ने हमला किया। छठा हमला टम्प गोमाज़ी में हुआ, जहां शाम को हथियारबंद लोगों ने एक सुरक्षा चौकी पर हमला किया। सातवां हमला खारन के जंगल इलाके के सोपाक क्रॉस पर अंजाम दिया गया, जहां बलूच लड़ाकों ने नाकाबंदी की जो कि लंबे समय तक जारी रही। आठवां हमला दलबंदिन में गैस ले जा रहे बोज़र ट्रकों पर हुआ।

बलूचिस्तान के कुल 37 जिले हैं। हर जिले में बलूचियों का विद्रोह चरम पर है। दिन-रात हर वक्त पाक सेना और सरकार को चुनौती दी जा रही है। सुरक्षाबलों पर छोटे-बड़े हमले से लेकर सीपीईसी के प्रोजेक्ट को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। बलूच विद्रोहियों ने अब ‘बाम’ नाम से एक नया ऑपरेशन लॉन्च किया है, जिसके तहत अब कॉर्डिनेटेड अटैक को अंजाम दिया जा रहा है। हालांकि, इस साल की शुरुआत से ही इस तरह के ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है। एक साथ पूरे बलूचिस्तान में अलग-अलग जगह पर हमले हो रहे हैं। बलूचिस्तान के सुरब में फ्रंटियर कोर के कैंप पर हमला कर उसे कब्जे में ले लिया गया था। इस हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली। साथ ही दावा किया है कि इस हमले में फ्रंटियर कोर के सैनिको को मार गिराया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

रांची में नहीं होगी तेल की किल्लत : प्रशासन ने कहा- ‘पेट्रोल-डीजल का स्टॉक फुल’

May 12, 2026

1 जून से शुरू होगी CEE परीक्षा, रांची सेना भर्ती कार्यालय ने जारी किया शेड्यूल

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.