फॉण्ट कनवर्टर NEW

युवती को अश्लील तस्वीर से ब्लैकमेल करने वाला युवक को कांके पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*युवती को अश्लील तस्वीर से ब्लैकमेल करने वाला युवक को कांके पुलिस ने किया गिरफ्तार* पब्लिक अड्डा. कॉम * *राँची।* कांके थाना क्षेत्र की एक युवती से जान-पहचान बढ़ाकर उस पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने और उसकी अश्लील तस्वीर लेकर ब्लैकमेल करने

अपनी भाषा में पढ़ें

*युवती को अश्लील तस्वीर से ब्लैकमेल करने वाला युवक को कांके पुलिस ने किया गिरफ्तार*

पब्लिक अड्डा. कॉम *

*राँची।* कांके थाना क्षेत्र की एक युवती से जान-पहचान बढ़ाकर उस पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने और उसकी अश्लील तस्वीर लेकर ब्लैकमेल करने के आरोपी को कांके थाना पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान 28 वर्षीय शत्रुघन कुमार सिंह, पिता सुनील कुमार सिंह, के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने युवती की अश्लील तस्वीर अपने पास रख ली और उसे ब्लैकमेल करते हुए तस्वीर उसके एक रिश्तेदार को भी भेज दी। कांके थाना सह इंस्पेक्टर कुणाल कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कांके थाना में कांड संख्या 147/26, दिनांक 27 जुलाई 2026 दर्ज किया गया है। मामले में बीएनएस की धारा 308(4), 351(2), 352 और 76 के अलावा आईटी एक्ट की धारा 67 और 67(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।                                  पुलिस के मुताबिक, प्राथमिकी में नामजद आरोपी शत्रुघन कुमार सिंह ग्राम चौखड़ा, थाना अंबा, जिला औरंगाबाद, बिहार का रहने वाला है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram