Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»तमिलनाडु जाते समय ट्रेन से बिछड़ा कलेश्वर भगत, 18 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग
Jharkhand

तमिलनाडु जाते समय ट्रेन से बिछड़ा कलेश्वर भगत, 18 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJune 13, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Lohardaga news: तमिलनाडु कमाने के लिए घर से निकला एक युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। बीते 25 मई से उसका कोई अता-पता नहीं चलने के कारण परिजन गहरे सदमे और चिंता में हैं। परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।
युवक की सुरक्षित वापसी की आस में परिजन दर-दर भटक रहे हैं और आम लोगों से मदद की गुहार लगा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार लोहरदगा निवासी कलेश्वर भगत 25 मई 2026 को हटिया रेलवे स्टेशन से एलपी धनबाद एक्सप्रेस के माध्यम से तमिलनाडु जाने के लिए रवाना हुआ था।
यात्रा के दौरान वह किसी मध्यवर्ती रेलवे स्टेशन पर पानी खरीदने के लिए ट्रेन से नीचे उतरा था। इसी बीच ट्रेन खुल गई और वह वापस ट्रेन में सवार नहीं हो सका। इसके बाद से उसका अपने परिवार और परिचितों से संपर्क पूरी तरह टूट गया। परिजनों ने बताया कि प्रारंभ में उन्हें उम्मीद थी कि कलेश्वर किसी अन्य ट्रेन या साधन से अपने गंतव्य तक पहुंच जाएगा अथवा घर वापस लौट आएगा, लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद उसकी कोई जानकारी नहीं मिली।
परिवार के सदस्यों ने रिश्तेदारों, मित्रों और संभावित स्थानों पर व्यापक खोजबीन की, लेकिन हर प्रयास अब तक बेनतीजा साबित हुआ है। लापता युवक के हुलिये के संबंध में बताया गया है कि घटना के समय उसने पीले रंग की शर्ट और जींस पैंट पहन रखी थी। परिजनों को आशंका है कि वह किसी परेशानी या विपरीत परिस्थिति में फंस गया हो सकता है। युवक के अचानक लापता हो जाने से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है और घर में चिंता का माहौल बना हुआ है।
परिवार ने प्रशासन, रेलवे अधिकारियों तथा आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को कलेश्वर भगत कहीं दिखाई दें अथवा उनके संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल मोबाइल नंबर 7061976349, 8210597344, 9508651451 एवं 6203566441 पर सूचना दें। परिजनों का कहना है कि सूचना देने वाले व्यक्ति के प्रति वे सदैव आभारी रहेंगे। परिवार को उम्मीद है कि लोगों के सहयोग और प्रशासन की सक्रियता से कलेश्वर भगत का जल्द पता चल सकेगा और वह सकुशल अपने घर लौट आएगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

स्वदेशी वॉरशिप INS महेंद्रगिरी आज नौसेना मे शामिल ब्राह्मोस बराक एंटी सबमरीन जैसे 72 हथियारों से लैस

July 12, 2026

चतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रिंस खान गिरोह का अपराधी, टेक्निकल सेल ने किया बड़ा खुलासा

July 12, 2026

RECENT ADDA.

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

हैमस्ट्रिंग चोट से टीम इंडिया को झटका, हर्षित-वरुण बाहर; नई टीम घोषित

July 12, 2026

एक्स्ट्रा टाइम में गरजा अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

July 12, 2026

नवादा में गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

July 12, 2026

डुमरांव स्टेशन पर रेलवे का अजब काम, सड़क काटकर बन रही सीवरेज नाली

July 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.