फॉण्ट कनवर्टर NEW

जुगसलाई में ट्रैफिक चेकिंग बनी जाल, 80 लीटर अवैध देसी शराब जब्त

Jamshedpur: मंगलवार दोपहर जुगसलाई रेलवे फाटक गोलचक्कर के पास ट्रैफिक पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए भारी मात्रा में अवैध देसी शराब बरामद की। नियमित वाहन जांच के दौरान स्टेशन की ओर से आ रही एक स्कूटी (संख्या JH 05D/01903) को रुकने का संकेत दिया गया,

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur: मंगलवार दोपहर जुगसलाई रेलवे फाटक गोलचक्कर के पास ट्रैफिक पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए भारी मात्रा में अवैध देसी शराब बरामद की। नियमित वाहन जांच के दौरान स्टेशन की ओर से आ रही एक स्कूटी (संख्या JH 05D/01903) को रुकने का संकेत दिया गया, लेकिन चालक ने भागने की कोशिश की। मौके पर तैनात सहायक अवर निरीक्षक शमशाद आलम ने तत्परता दिखाते हुए दौड़कर स्कूटी को पकड़ लिया।

जांच के दौरान जब चालक से ड्राइविंग लाइसेंस मांगा गया और पूछताछ की गई तो उससे शराब की तेज गंध आने लगी। पुलिस की सख्ती बढ़ते ही स्कूटी पर सवार दूसरा व्यक्ति मौके से फरार हो गया, जबकि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए युवक की पहचान बागबेड़ा निवासी रवि कुमार दास के रूप में हुई है।

स्कूटी की तलाशी लेने पर उसमें से लगभग 70 से 80 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की गई। ट्रैफिक थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि नियमित वाहन जांच के साथ-साथ अवैध गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। गिरफ्तार आरोपी और जब्त शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जुगसलाई थाना को सौंप दिया गया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram