फॉण्ट कनवर्टर NEW

चाईबासा में खूनी संघर्ष: अवैध शराब रेड पर बरसे तीर-धनुष, ASI लहूलुहान!

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित चाईबासा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत आरगुंडी गांव में मंगलवार को अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में सहायक अवर निरीक्षक मंटू अग्रवाल गंभीर रूप से

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित चाईबासा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत आरगुंडी गांव में मंगलवार को अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में सहायक अवर निरीक्षक मंटू अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई है।

जानकारी के अनुसार, उत्पाद आयुक्त निरंजन तिवारी को गुप्त सूचना मिली थी कि चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग के समीप स्थित आरगुंडी गांव के एक घर में अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर 8 से 10 सदस्यों की टीम गांव में छापेमारी के लिए पहुंची। टीम जैसे ही संदिग्ध घर में दाखिल हुई, अंदर मौजूद एक व्यक्ति ने अचानक दावली से सहायक अवर निरीक्षक मंटू अग्रवाल पर हमला कर दिया। हमले में उनके गर्दन और पीठ पर गंभीर चोटें आईं।

Read more: 15 मार्च को तांबो में कोल्हान बह रुमुल की भव्य यात्रा, बह पर्व के 10 ताड़ पर प्रतियोगिता

घटना के दौरान अन्य जवानों पर भी हमलावर ने वार करने की कोशिश की, लेकिन वे किसी तरह खुद को बचाते हुए घर से बाहर निकलने में सफल रहे। इसके बाद आरोपित ने गांव में शोर मचाया, जिस पर बड़ी संख्या में ग्रामीण तीर-धनुष से लैस होकर मौके पर जुट गए और उत्पाद टीम को गांव से खदेड़ दिया।

घटनास्थल पर मौजूद अवर निरीक्षक रामचंद्र ठाकुर ने बताया कि टीम ने पूरी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई शुरू की थी, लेकिन अचानक हुए हमले से स्थिति बिगड़ गई। उन्होंने बताया कि किसी तरह सभी जवान वहां से सुरक्षित निकले और घायल अधिकारी को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही उत्पाद आयुक्त निरंजन तिवारी अस्पताल पहुंचे और घायल अधिकारी का हालचाल जाना। उन्होंने बेहतर इलाज का आश्वासन दिया। वहीं, मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने हमले में शामिल एक आरोपी को हथियार के साथ हिरासत में लिया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram