फॉण्ट कनवर्टर NEW

जीविका के 20 साल बेमिसाल: 2 अक्टूबर से बिहार के सभी जिलों में होगा ‘नीतीश संवाद’

जनता दल यूनाइटेड ने 'जीविका के 20 साल बेमिसाल' विषय पर 2 अक्टूबर से बिहार के सभी जिलों में 'नीतीश संवाद' कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna: जनता दल (यूनाइटेड) ने ‘जीविका के 20 साल बेमिसाल’ विषय पर ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम आयोजित करने का बड़ा निर्णय लिया है। यह कार्यक्रम आगामी 2 अक्टूबर से बिहार के सभी जिलों में आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर रविवार को पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

महिलाओं के सशक्तिकरण का होगा व्यापक प्रचार

बैठक में ग्रामीण विकास विभाग तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता श्री श्रवण कुमार ने विशेष जोर देते हुए कहा कि जीविका के दो दशकों की उपलब्धियों, ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके सामाजिक-आर्थिक बदलाव में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान ‘नीतीश संवाद’ की तैयारियों, कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने की रणनीति और संगठनात्मक स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए।

बैठक में शामिल रहे प्रमुख नेता

इस उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक में विधान परिषद पार्टी के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद सह महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती शिवानी प्रजापति, विधान पार्षद श्रीमती रीना यादव, महिला प्रकोष्ठ की दक्षिण बिहार प्रभारी श्रीमती सुप्रिया रानी के अलावा मुख्यालय प्रभारी शंभू कुशवाहा, अरुण वर्मा और सुमित कुमार सिंह समेत कई अन्य प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram