Skip to content
Log In
‘बिहार है तैयार, जी आयां नू’… 360वें प्रकाश पर्व को लेकर CM सम्राट का बड़ा प्लान PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन JSLPS ने ग्रामीण महिलाओं और किसानों को दिया सहयोग, ट्रैक्टर और आर्थिक सहायता वितरित हरमू रोड श्याम मंदिर में धूमधाम से मना बारस उत्सव, 201 निशान लेकर पहुंचे भक्त खूंटी में अफीम की खेती पर पुलिस का शिकंजा, संदिग्ध इलाकों पर रहेगी नजर CGST अधीक्षक के घर CBI की रेड, 1.86 करोड़ की नकदी और सोना-चांदी बरामद झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: कर्रा में कृषि मेला, लाभुकों को मिली सरकारी योजनाओं की सौगात अकवान तूफान के कोहरे ने थामी रांची की उड़ानों की रफ्तार, 14 फ्लाइट्स रद्द नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, सफाई, सौंदर्गीकरण और अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश

रांची समेत पूरे झारखंड में 5 अक्टूबर तक बारिश, बिजली गिरने का भी चेतावनी

Ranchi News: झारखंड में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने बुधवार को जानकारी दी कि राज्य के सभी स्थानों पर 3 से 5 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। यह बदलाव बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण हो रहा है।

कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

विभाग ने स्पष्ट किया है कि 2 अक्टूबर को राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी और आसपास के मध्यवर्ती क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार

3 और 4 अक्टूबर होंगे अधिक प्रभावी

मौसम केंद्र के अनुसार, 3 और 4 अक्टूबर को उत्तरी-पूर्वी तथा उत्तर-मध्यवर्ती जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज हो सकती है। इस दौरान भी तेज हवाओं और बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है। इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पिछले 24 घंटे का मौसम हाल

पिछले 24 घंटों में झारखंड के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। इसमें सबसे अधिक बारिश जामताड़ा में 9.8 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। बुधवार को सुबह से रांची और आसपास का मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद बादल छाए और बीच-बीच में धूप भी निकली।

तापमान का हाल

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक तापमान पाकुड़ में 37.1 डिग्री और सबसे कम तापमान लातेहार में 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रांची में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री रहा। जमशेदपुर में 33.6 डिग्री, डाल्टनगंज में 34.6 डिग्री, बोकारो में 34.5 डिग्री और चाईबासा में 34.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें: RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

Faizal Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *