Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | Jharkhand | झारखंड सड़क परियोजनाओं पर हेमंत सोरेन सख्त, दो माह की समयसीमा
Jharkhand

झारखंड सड़क परियोजनाओं पर हेमंत सोरेन सख्त, दो माह की समयसीमा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड की लंबित सड़क, फ्लाईओवर और पुल परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दो माह में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने गुणवत्ता से समझौता न करने और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
Majid AlamBy Majid AlamJuly 16, 2026Updated:July 16, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi: सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड में लंबित सड़क परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताई है। बुधवार को प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रालय में पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को दो माह के भीतर लंबित योजनाओं का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही स्पष्ट किया कि अनावश्यक देरी होने पर संबंधित अधिकारियों, अभियंताओं और कार्य एजेंसियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Read more: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में दिल्ली में ‘नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन’ 8 जुलाई से

सीएम ने कहा कि राज्य में कई सड़क, फ्लाईओवर और पुल-पुलिया परियोजनाएं वर्षों से लंबित हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सभी लंबित परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए।

रांची समेत लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता

समीक्षा बैठक में सीएम ने राजधानी रांची सहित राज्य के अन्य क्षेत्रों की लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने को कहा। विभागीय रिपोर्ट की समीक्षा के दौरान उन्होंने कार्यों में देरी और लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाई। उन्होंने दोहराया कि सभी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए और किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।

गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के निर्देश

सीएम ने कहा कि किसी भी सड़क या निर्माण परियोजना में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही सोलर साइकिल ट्रैक और अन्य नई परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने गुणवत्ता, मजबूती और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।

समयबद्ध कार्य और जवाबदेही पर जोर

सीएम ने अधिकारियों से कहा कि सभी परियोजनाओं की नियमित निगरानी की जाए और लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि तय समय के भीतर काम पूरा नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
झारखंड पथ निर्माण विभाग फ्लाईओवर रांची विकास कार्य सड़क परियोजना हेमंत सोरेन
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Majid Alam
  • Website

Related Posts

बरवे नगर में बिजली बहाल, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल रंग लाई

July 16, 2026

शराब पीकर लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार, बिगलू उरांव की गई जान

July 16, 2026

RSS कार्यालय बम धमाका मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, लोहरदगा मे 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

July 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.