फॉण्ट कनवर्टर NEW

ONGC भर्ती 2026: ग्रेजुएट ट्रेनी पदों के लिए जल्द करें आवेदन

Career Adda: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) ने ग्रेजुएट ट्रेनी (ई-1 स्तर) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 17 जुलाई 2026 से आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती इंजीनियरिंग और जियोसाइंस से जुड़ी विभिन्न शाखाओं के लिए की जाएगी। चयनित

ONGC Graduate Trainee Recruitment 2026

अपनी भाषा में पढ़ें

Career Adda: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) ने ग्रेजुएट ट्रेनी (ई-1 स्तर) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 17 जुलाई 2026 से आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती इंजीनियरिंग और जियोसाइंस से जुड़ी विभिन्न शाखाओं के लिए की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति देश के विभिन्न स्थानों पर की जाएगी। ओएनजीसी में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

Read more: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती में रिकॉर्ड तोड़ भीड़: 4210 पदों के लिए 16 लाख दावेदार

किन पदों पर होगी भर्ती?

भर्ती अभियान के तहत एईई (सिविल), एईई (इलेक्ट्रिकल), एईई (मैकेनिकल), एईई (इलेक्ट्रॉनिक्स), एईई (इंस्ट्रूमेंटेशन), एईई (पर्यावरण), एईई (रिजर्वायर) और एईई (इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग) समेत कई तकनीकी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

इसके अलावा एईई (ड्रिलिंग-मैकेनिकल), एईई (ड्रिलिंग-पेट्रोलियम), एईई (प्रोडक्शन-मैकेनिकल), एईई (प्रोडक्शन-केमिकल), एईई (प्रोडक्शन-पेट्रोलियम) और एईई (सीमेंटिंग) से जुड़े पद भी शामिल हैं।

जियोसाइंस श्रेणी में केमिस्ट, जियोलॉजिस्ट, जियोफिजिसिस्ट (सरफेस) और जियोफिजिसिस्ट (वेल्स) के पदों पर भर्ती होगी। वहीं, मैटेरियल मैनेजमेंट ऑफिसर, प्रोग्रामिंग ऑफिसर और ट्रांसपोर्ट ऑफिसर के पदों के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

योग्यता क्या है?

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इंजीनियरिंग पदों के लिए संबंधित शाखा में बीई/बीटेक डिग्री आवश्यक है। वहीं, विज्ञान से जुड़े पदों के लिए संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री अनिवार्य होगी। ओएनजीसी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दी गई विषयवार योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ लें।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

उम्मीदवारों का शॉर्टलिस्टिंग GATE 2026 स्कोर के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और व्यक्तिगत साक्षात्कार आयोजित होगा। अंतिम चयन इंटरव्यू और मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।

Read more: सी-डैक में निकली बंपर भर्तियां, प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत 47 पदों पर मौका!

कितना मिलेगा वेतन?

चयनित ग्रेजुएट ट्रेनी को ई-1 स्तर के तहत 60,000 रुपये से 1,80,000 रुपये प्रतिमाह का वेतनमान मिलेगा। इसके साथ सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम में करियर बनाने का अवसर भी प्राप्त होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram