फॉण्ट कनवर्टर NEW

शराब घोटाला: जांच की आंच दुमका तक; विनय चौबे के करीबी के घर ACB का बड़ा छापा

Dumka News: झारखंड शराब घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जांच का दायरा अब दुमका तक पहुँच गया है। मंगलवार की सुबह एसीबी की एक टीम ने दुमका में विनय चौबे के करीबी माने जा रहे व्यवसायी श्रवण जालान के एक करीबी रिश्तेदार

अपनी भाषा में पढ़ें

Dumka News: झारखंड शराब घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जांच का दायरा अब दुमका तक पहुँच गया है। मंगलवार की सुबह एसीबी की एक टीम ने दुमका में विनय चौबे के करीबी माने जा रहे व्यवसायी श्रवण जालान के एक करीबी रिश्तेदार नवीन पटवारी के आवास पर छापेमारी की है।

नवीन पटवारी और उनके तीन भाई इसी आवास में रहते हैं। यह कार्रवाई बताती है कि एसीबी अब इस घोटाले के वित्तीय नेटवर्क को पूरी तरह से खंगालने में जुटी हुई है।

मौके पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

कार्रवाई के दौरान पटवारी के आवास के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है और आवास के चारों ओर बैरिकेडिंग की गई है। सुरक्षा इतनी सख्त रखी गई है कि मीडियाकर्मियों की एंट्री पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है। मौके पर मौजूद अधिकारी भी किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार कर रहे हैं।

श्रवण जालान की तलाश तेज

विनय चौबे के करीबी और रांची के चर्चित व्यवसायी श्रवण जालान के घर और ऑफिस पर एसीबी ने सोमवार को भी छापेमारी की थी। इस दौरान एसीबी को अलग-अलग कंपनी के दो-तीन मोबाइल फोन और जमीन से संबंधित दस्तावेज के अलावा कुछ डिजिटल साक्ष्य मिले हैं, जिनकी जांच एजेंसी कर रही है।

सोमवार की छापेमारी के दौरान श्रवण जालान अपने आवास पर मौजूद नहीं थे और रेड चलती रही, तब तक वह अपने घर और कार्यालय नहीं आए। ऐसे में अब एसीबी उन्हें नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए जल्द ही समन जारी कर सकती है।

अवैध कमाई का निवेश

जिस मामले में श्रवण जालान के ठिकानों पर रेड हुई है, वह विनय चौबे से जुड़ा शराब घोटाला केस है। एसीबी को इस बात की जानकारी मिली है कि विनय चौबे ने अपनी अवैध कमाई का एक बड़ा हिस्सा श्रवण जालान के माध्यम से अलग-अलग जगहों पर इन्वेस्ट किया है।

इससे पहले एसीबी की टीम ने रविवार को विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता से 10 घंटे तक पूछताछ की थी। इसके साथ ही एजेंसी ने विनय चौबे के करीबी विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह की तलाश में बिहार के लखीसराय में भी छापेमारी की थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram