फॉण्ट कनवर्टर NEW

सोनिया गांधी के जन्मदिन पर लोहरदगा कांग्रेस कार्यालय में केक काटकर हुआ जश्न

लोहरदगाः जिला कांग्रेस कमेटी, लोहरदगा के तत्वावधान में मंगलवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के 79वें जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय, राजेन्द्र भवन में सादगीपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने केक काटकर एक-दूसरे को खिलाते हुए सोनिया

अपनी भाषा में पढ़ें

लोहरदगाः जिला कांग्रेस कमेटी, लोहरदगा के तत्वावधान में मंगलवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के 79वें जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय, राजेन्द्र भवन में सादगीपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने केक काटकर एक-दूसरे को खिलाते हुए सोनिया गांधी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सक्रिय जीवन की कामना की। कार्यक्रम में जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश उराँव ने कहा कि सोनिया गांधी का राजनीतिक सफर देशहित, संयम और दृढ़ता का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने बताया कि 1998 में कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद सोनिया गांधी ने संगठन में नई ऊर्जा भरते हुए यूपीए गठबंधन का नेतृत्व किया और 2004 में देश को स्थिर सरकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अंसारी ने कहा कि सोनिया गांधी को त्याग और सेवा की प्रतिमूर्ति माना जाता है, जिन्होंने हमेशा राष्ट्रहित को व्यक्तिगत हित से ऊपर रखा। वहीं, प्रदेश सेवादल सचिव प्रदीप विश्वकर्मा ने कहा कि सोनिया गांधी का जीवन संघर्ष और समर्पण का परिचायक है और उनके संतुलित नेतृत्व ने भारतीय राजनीति को नई दिशा प्रदान की। कार्यक्रम में जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश उराँव, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अंसारी, प्रदेश सचिव सेवादल प्रदीप विश्वकर्मा, ओबीसी स्टेट कोर्डिनेटर संतोष महतो, भंडरा प्रखंड अध्यक्ष जुगल भगत, लोहरदगा प्रखंड अध्यक्ष सत्यदेव भगत, किस्को प्रखंड अध्यक्ष युसूफ अंसारी, नगर अध्यक्ष आरिफ हुसैन (बबलू), मण्डल अध्यक्ष हामीद अंसारी, रुस्तम अंसारी, अजमल कुरैशी, जफर इमाम, सेराज खान, असलम अंसारी, रिजवान अंसारी, इलियास अंसारी सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी नेताओं ने सोनिया गांधी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram