फॉण्ट कनवर्टर NEW

श्रावणी मेले में कांवड़ियों के लिए खास इंतजाम, 70 रुपये में सात्विक थाली; 24 घंटे मिलेगी सुविधा

श्रावणी मेले में सुल्तानगंज पहुंचे कांवड़ियों के लिए जीविका दीदी रसोई शुरू की गई है, जहां 24 घंटे सेंधा नमक से तैयार सात्विक भोजन की थाली 70 रुपये में मिल रही है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Bhagalpur: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में सुल्तानगंज पहुंच रहे कांवड़िया श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन और बिहार सरकार ने नई पहल की है। नमामि गंगे घाट के बाहर स्थित टेंट सिटी और धांधी बेलारी टेंट सिटी परिसर में जीविका दीदी रसोई शुरू की गई है। यहां श्रद्धालुओं को 70 रुपये में शुद्ध सात्विक भोजन की थाली उपलब्ध कराई जा रही है।

Read more: बाबा भोले के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, श्रावणी मेला 2026 शुभारंभ, सीएम ने किए कई बड़े ऐलान

जीविका दीदियां 24 घंटे सेंधा नमक से तैयार सात्विक भोजन श्रद्धालुओं को परोस रही हैं। इसका उद्देश्य कांवड़ियों को एक ही स्थान पर स्वच्छ, पौष्टिक और किफायती भोजन की सुविधा उपलब्ध कराना है।

70 रुपये में मिल रही सात्विक थाली

श्रावणी मेले में आने वाले कांवड़िया श्रद्धालुओं के लिए जीविका दीदी रसोई में सात्विक भोजन की थाली की कीमत 70 रुपये निर्धारित की गई है। भोजन सेंधा नमक से तैयार किया जा रहा है। नमामि गंगे घाट के बाहर स्थित टेंट सिटी के साथ धांधी बेलारी टेंट सिटी परिसर में भी यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। श्रद्धालु 24 घंटे यहां भोजन प्राप्त कर सकते हैं।

पानी, लस्सी और दही भी निर्धारित रेट पर

जीविका दीदी रसोई में सात्विक भोजन के अलावा अन्य खाद्य सामग्री भी उपलब्ध है। यहां कोल्ड ड्रिंक, पैकेज्ड पानी, लस्सी और दही समेत अन्य सामग्री निर्धारित प्रिंट रेट पर दी जा रही है। इस व्यवस्था से कांवड़ियों को भोजन और अन्य जरूरी खाद्य सामग्री के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है।

श्रद्धालुओं ने की पहल की सराहना

सुल्तानगंज पहुंचे श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना करते हुए संतोष जताया है। अधिकारियों के मुताबिक, व्यवस्था शुरू करने का उद्देश्य कांवड़ियों को बेहतर और भरोसेमंद भोजन उपलब्ध कराना है। जीविका के डीपीएम सुनिर्मल ने भी इस व्यवस्था की जानकारी दी। वहीं, जीविका दीदी संगीता कुमारी ने भी इस पहल को लेकर अपने विचार रखे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram