फॉण्ट कनवर्टर NEW

गुवा शहादत दिवस पर जयराम महतो का वार, उठाए बड़े सवाल

Gua : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा में गुवा गोलीकांड के शहीदों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मंगलवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो शामिल हुए। पहली बार सड़क मार्ग से दर्जनों वाहनों के काफिले के

अपनी भाषा में पढ़ें

Gua :  पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा में गुवा गोलीकांड के शहीदों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मंगलवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो शामिल हुए। पहली बार सड़क मार्ग से दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ गुवा पहुंचे जयराम महतो ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के बाद उन्होंने राज्य की राजनीतिक और प्रशासनिक व्यवस्था पर तीखा हमला बोला।

जयराम महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलन के दौरान जिन लोगों ने जल, जंगल, जमीन और अपने अधिकारों के लिए बलिदान दिया, उनके सपनों के अनुरूप राज्य का निर्माण अभी तक नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि गुवा गोलीकांड समेत झारखंड आंदोलन के शहीदों की कुर्बानी को केवल प्रतिवर्ष श्रद्धांजलि कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। शहीदों के परिवारों और उनके गांवों की स्थिति में वास्तविक बदलाव ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में लंबे समय तक आंदोलन चला और गांव-गांव से लोग इसमें शामिल हुए। आज हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार है, इसलिए शहीदों के सपनों का झारखंड बनाने की जिम्मेदारी वर्तमान सरकार की भी है। उन्होंने राज्य में भ्रष्टाचार और कथित माफिया प्रभाव को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बड़े-बड़े विकास दावों के बावजूद कई क्षेत्रों में लोगों को सड़क, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

गुवा में शहीद दिवस के आयोजन पर खर्च और जगह-जगह लगाए गए बड़े होर्डिंग, बैनर और पंडालों पर भी उन्होंने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि समारोहों पर होने वाले खर्च का कुछ हिस्सा यदि शहीद परिवारों और उनके गांवों के विकास पर लगाया जाए तो उसका असर सीधे लोगों के जीवन पर दिखाई देगा। जयराम महतो ने कहा कि शहीदों के नाम पर राजनीति और दिखावे के बजाय उनके सपनों को जमीन पर उतारना जरूरी है। उनके बयान के बाद गुवा में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram