Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»जमशेदपुर में रंगदारी के लिए कपड़ा दुकान पर फायरिंग: मनीष सिंह गैंग के 6 गिरफ्तार
Jharkhand

जमशेदपुर में रंगदारी के लिए कपड़ा दुकान पर फायरिंग: मनीष सिंह गैंग के 6 गिरफ्तार

Ashish SinghBy Ashish SinghMay 20, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur: जुगसलाई थाना क्षेत्र के नगर परिषद बाजार स्थित ‘यूनिक कलेक्शन’ कपड़ा दुकान में रंगदारी के लिए की गई फायरिंग के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस के मुताबिक इस घटना में शामिल मनीष सिंह गैंग के छह अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई मैरून रंग की वैगनआर कार, चार अवैध देसी पिस्तौल, पांच जिंदा गोलियां, तीन खाली मैगजीन, एक खोखा और छह एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किए गए। इस पूरे खुलासे की जानकारी बुधवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिटी एसपी ललित मीणा ने दी।

एसपी ने कहा कि 15 मई को कुछ अपराधी वैगनआर कार से जुगसलाई पहुंचे थे। उनका मकसद इलाके में दहशत फैलाना और अपना वर्चस्व कायम करना था। इसके लिए उन्होंने ‘यूनिक कलेक्शन’ दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग की। घटना के बाद जुगसलाई थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी विधि-व्यवस्था तौकीर आलम के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम बनाई गई।

पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपियों की पहचान की। फिर 19 मई को शहर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नामों में अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ आर्यन, राहुल कुमार उर्फ राहुल सिंह उर्फ बडकू, हरप्रीत सिंह भामराह उर्फ हैप्पी, राहुल सिंह उर्फ गेटलू, अंकित सोनकर उर्फ अंकित खटीक और बानेश्वर नामता शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सभी ने मनीष सिंह गिरोह से जुड़े होने और फायरिंग की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

पुलिस की जानकारी के मुताबिक आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। बानेश्वर नामता के खिलाफ चांडिल, चौका, आरआईटी, अड़सा और तिरुलडीह थाना क्षेत्रों में हत्या के प्रयास समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं। वहीं अंकित सोनकर के खिलाफ बर्मामाइंस और टेल्को थाना में केस दर्ज हैं। राहुल उर्फ बडकू और हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी के खिलाफ गोलमुरी थाना में पहले से आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।

इस कार्रवाई में डीएसपी तौकीर आलम, जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खां, सब-इंस्पेक्टर धनंजय कुमार सिंह, आलोक कुमार, संतोष कुमार यादव, विवेक कुमार पंडित, एएसआई दिलीप कुमार यादव, हवलदार वासुदेव महतो, गृह रक्षक चालक बिहारी कुमार मिश्रा और जवान सलमान अख्तर की अहम भूमिका रही।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची को पहली बार मिली एशिया के सबसे पुराने ‘डूरंड कप’ की मेजबानी

July 1, 2026

डॉक्टर्स डे पर रोटरी क्लब चास का सम्मान समारोह, 22 चिकित्सकों को किया गया सम्मानित

July 1, 2026

हल्की बारिश में तालाब बनी चुटियारो चौक सड़क, ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी

July 1, 2026

RECENT ADDA.

बिहार विधान परिषद के 10 सदस्यों ने ली शपथ, पवन सिंह पहली बार पहुंचे सदन

July 1, 2026

NEET PG 2026 का शेड्यूल जारी, 30 अगस्त को होगी परीक्षा, आवेदन प्रक्रिया शुरू

July 1, 2026

IND vs ENG 1st T20: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, वैभव को मौका नहीं

July 1, 2026

रांची को पहली बार मिली एशिया के सबसे पुराने ‘डूरंड कप’ की मेजबानी

July 1, 2026

3 करोड़ की रिश्वत मांगने के आरोप में हरियाणा कैडर के IPS दीपक गहलावत गिरफ्तार

July 1, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.