फॉण्ट कनवर्टर NEW

NH-33 पर दंपती से लूट, 48 घंटे में एमजीएम पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

एमजीएम थाना क्षेत्र में दंपती से हुई लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान धालभूमगढ़ के कानस के छोड़िया गांव निवासी जीतेंद्रनाथ सिंह और मेघनाथ सिंह

अपनी भाषा में पढ़ें

एमजीएम थाना क्षेत्र में दंपती से हुई लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान धालभूमगढ़ के कानस के छोड़िया गांव निवासी जीतेंद्रनाथ सिंह और मेघनाथ सिंह के रूप में हुई है। दोनों वर्तमान में बेलाजुड़ी इलाके में रह रहे थे और पिछले कुछ महीनों से इलाके में चोरी और लूट की वारदातों में सक्रिय थे।

NH-33 पर लूटी गई स्कूटी और नकदी

यह वारदात 26 अक्टूबर की शाम एनएच-33 पर बेलाजुड़ी के पास हुई थी। अजीत जेना और उनकी पत्नी रिलायंस फ्रेश, साकची से घर लौट रहे थे। जैसे ही दंपती बेलाजुड़ी काली मंदिर से आगे बढ़े, दो युवकों ने काले रंग की पल्सर बाइक से आकर उन्हें रोक लिया। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए पति-पत्नी पर हमला कर दिया और धमकी दी कि पैसा और मोबाइल दे दो नहीं तो गोली मार देंगे।

4,500 रुपये और स्कूटी लूट ले गए बदमाश

अपराधियों ने दंपती से 4,500 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और उनकी लाल रंग की स्कूटी छीन ली। घटना के बाद दंपती किसी तरह वहां से निकलकर एमजीएम थाने पहुंचे और पूरी घटना पुलिस को बताई। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर छापेमारी शुरू की।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से खुला मामला

थाना प्रभारी ने बताया कि तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय सूत्रों की मदद से दोनों आरोपियों का पता लगाया गया। बुधवार को पुलिस टीम ने बेलाजुड़ी इलाके में छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से लूटी गई स्कूटी, पल्सर बाइक, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किया। पूछताछ में दोनों ने अपराध कबूल कर लिया है।

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

एमजीएम पुलिस ने बताया कि दोनों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस सफल गिरफ्तारी से स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी किसी बड़े गिरोह से जुड़े हैं या अन्य वारदातों में शामिल रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram