Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»झामुमो का जोरदार प्रदर्शन: “मनरेगा गरीबों की जीवनरेखा, नाम बदला तो होगा आंदोलन”
Jharkhand

झामुमो का जोरदार प्रदर्शन: “मनरेगा गरीबों की जीवनरेखा, नाम बदला तो होगा आंदोलन”

केंद्र द्वारा मनरेगा का नाम बदलने की कथित पहल के खिलाफ जमशेदपुर में झामुमो का विशाल धरना। विधायक सोमेश सोरेन और कुणाल साड़ंगी ने दी आंदोलन की चेतावनी।
By Samsul HaqueDecember 27, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur News: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलने की कथित सुगबुगाहट ने झारखंड की राजनीति में उबाल ला दिया है। शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय (डीसी ऑफिस) के बाहर एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। झामुमो नेताओं ने दोटूक शब्दों में कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत और गरीबों की ‘जीवनरेखा’ है। इसके नाम के साथ छेड़छाड़ करना करोड़ों मजदूरों की भावनाओं और उनके अधिकारों पर सीधा हमला है।

“सड़क से सदन तक मचेगा बवाल”; विधायक सोमेश सोरेन और कुणाल साड़ंगी ने केंद्र को ललकारा

धरने को संबोधित करते हुए घाटशिला के विधायक सोमेश सोरेन ने तीखे तेवर दिखाए। उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार गरीबों की योजनाओं का भगवाकरण करना चाहती है। यदि मनरेगा का नाम बदला गया, तो झामुमो चुप नहीं बैठेगी। हम सड़क से लेकर सदन तक केंद्र की ईंट से ईंट बजा देंगे।” वहीं, पार्टी के प्रखर वक्ता और प्रदेश प्रवक्ता कुणाल साड़ंगी ने कहा कि मनरेगा के नाम के साथ लोगों का भावनात्मक और ऐतिहासिक जुड़ाव है। यह योजना अपनी मौजूदा पहचान से ही वैश्विक स्तर पर जानी जाती है, ऐसे में नाम बदलना अनावश्यक और जनविरोधी कदम है।

विपक्ष की गोलबंदी: कांग्रेस के बाद झामुमो उतरी सड़क पर; गांव-गांव में आंदोलन की तैयारी

गौरतलब है कि मनरेगा के मुद्दे पर इंडिया (I.N.D.I.A.) गठबंधन पूरी तरह लामबंद दिख रहा है। झामुमो से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी आमबागान से डीसी ऑफिस तक मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया था। शनिवार के धरने में मोहन कर्मकार, प्रमोद लाल और अन्य वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि केंद्र अपने फैसले पर अड़ी रही, तो झारखंड के हर गांव से दिल्ली तक उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा।

धरने में पूर्व सांसद सुमन महतो, राजू गिरी, सुनील महतो, सागेन पूर्ति, नगर संयोजक बागराई मार्डी और नीता सरकार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने एक सुर में कहा कि केंद्र सरकार को नाम बदलने के बजाय योजना के बजट और मजदूरों की मजदूरी बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। प्रदर्शन के अंत में एक मांग पत्र भी सौंपा गया, जिसमें नाम बदलने की किसी भी योजना को तुरंत रोकने की मांग की गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

RECENT ADDA.

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि
  • 25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम
  • कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त
  • 25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल
  • अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.