Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»जमशेदपुर में शीतलहर का प्रहार: 4 साल का रिकॉर्ड टूटा, कांपी लौहनगरी!
Jharkhand

जमशेदपुर में शीतलहर का प्रहार: 4 साल का रिकॉर्ड टूटा, कांपी लौहनगरी!

जमशेदपुर में भीषण शीतलहर ने पिछले 4 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कड़ाके की ठंड और कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त है, वहीं मैक्लुस्कीगंज में पारा 0.9 डिग्री तक लुढ़क गया है।
By Samsul HaqueDecember 30, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला मंगलवार की सुबह भीषण शीतलहर की चपेट में आ गया, जहां कड़ाके की ठंड ने पिछले चार वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अचानक बढ़ी ठंड से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ और लोग सुबह से ही सड़कों, चौक-चौराहों और बस्तियों में अलाव जलाकर राहत लेते नजर आए। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर युवा वर्ग चाय के ठेलों और स्टॉलों पर जुटकर गर्म चाय की चुस्कियों के साथ ठंड से बचाव करता दिखा, जबकि अधिकांश लोग तीन से चार परतों वाले मोटे और गर्म कपड़ों में खुद को पूरी तरह ढके हुए थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार की ठंड असामान्य रूप से अधिक है और कई वर्षों बाद ऐसा मौसम देखने को मिल रहा है। लोगों ने एक-दूसरे से अपील की कि ठंड का आनंद जरूर लें, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर पूरी सतर्कता बरतें और पर्याप्त गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें।

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के अधिकांश जिलों में अगले कुछ दिनों तक सुबह हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा, जबकि दिन के समय आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। यह स्थिति 2 जनवरी तक बनी रह सकती है। उत्तरी झारखंड के कुछ इलाकों में सुबह घना कोहरा देखने को मिल सकता है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है। वाहन चालकों को सुबह के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। राज्य में अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

घने कोहरे और शीतलहर का असर मंगलवार सुबह उत्तरी झारखंड में भी देखने को मिला। उत्तर पलामू क्षेत्र में शीतलहर की स्थिति बनी रही, जबकि रांची और आसपास के इलाकों में ठंड का प्रभाव लगातार महसूस किया गया। पश्चिमी हवाओं के कारण सुबह और शाम के समय ठंड और बढ़ गई है। मैक्लुस्कीगंज में न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं कांके में यह 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। घने कोहरे का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा, जिसके चलते रांची एयरपोर्ट से चार उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि कोलकाता–रांची और दिल्ली–रांची रूट की कुछ उड़ानें रद्द रहीं और कई फ्लाइट एक से दो घंटे की देरी से पहुंचीं।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में लगभग तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है। इसके बाद करीब पांच दिनों तक मौसम सामान्य रहने का अनुमान है, जो नए साल के जश्न के दौरान लोगों के लिए राहतभरा रहेगा। हालांकि लातेहार, गुमला और लोहरदगा जिलों में शीतलहर का असर अभी बना रह सकता है। जमशेदपुर में आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि हजारीबाग में 1 जनवरी से हल्की राहत मिलने और 4 जनवरी के बाद फिर से ठंड बढ़ने के संकेत हैं।

इस खबर को भी पढ़ें : सावधान! रांची-खूंटी समेत इन जिलों में चलेगी शीतलहर, मौसम विभाग का अलर्ट

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

अरगोड़ा चौक फायरिंग मामला: बस चालक पर गोली चलाने वाले तीन आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

July 11, 2026

SIR फॉर्म भरने के नाम पर ‘खर्चा-पानी’ मांगना पड़ा महंगा, महिला BLO को कारण बताओ नोटिस

July 11, 2026

बाबा टांगीनाथ धाम के विकास को लेकर गंभीर दिखीं मंत्री दीपिका सिंह पांडे, अधिकारियों को दिए निर्देश

July 11, 2026

RECENT ADDA.

अरगोड़ा चौक फायरिंग मामला: बस चालक पर गोली चलाने वाले तीन आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

July 11, 2026

SIR फॉर्म भरने के नाम पर ‘खर्चा-पानी’ मांगना पड़ा महंगा, महिला BLO को कारण बताओ नोटिस

July 11, 2026

बाबा टांगीनाथ धाम के विकास को लेकर गंभीर दिखीं मंत्री दीपिका सिंह पांडे, अधिकारियों को दिए निर्देश

July 11, 2026

विश्व जनसंख्या दिवस पर परिवार स्वास्थ्य मेला, परिवार नियोजन पर दिया गया जोर

July 11, 2026

चैनपुर में देर रात बड़ा हादसा, कच्चे घर की छत गिरने से दो लोग घायल

July 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.