फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में बेखौफ स्नैचर! 24 घंटे में तीन वारदात, मॉर्निंग वॉक कर रही महिला भी बनी शिकार

Jamshedpur: शहर में लगातार बढ़ रही चेन स्नैचिंग की घटनाओं ने आम लोगों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटे के दौरान शहर के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महिलाओं से सोने की चेन छीनने की तीन वारदातें सामने

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur: शहर में लगातार बढ़ रही चेन स्नैचिंग की घटनाओं ने आम लोगों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटे के दौरान शहर के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महिलाओं से सोने की चेन छीनने की तीन वारदातें सामने आने से पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

ताजा घटना उलीडीह ओपी क्षेत्र के संकोसाई रोड नंबर-1 की है। शनिवार तड़के मॉर्निंग वॉक पर निकली आशा रानी षाडंगी उस समय अपराधी का शिकार बन गईं, जब एक पैदल बदमाश अचानक उनके पास पहुंचा और उनके गले से करीब तीन लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। पूरी वारदात कुछ ही सेकंड में अंजाम दी गई, जिससे महिला संभल भी नहीं सकीं। घटना के बाद उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल उलीडीह पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। उलीडीह थाना प्रभारी मोहम्मद शारिक अली ने बताया कि पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले शुक्रवार को सोनारी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक महिला से सोने की चेन छीन ली गई थी। वहीं शुक्रवार रात साकची थाना क्षेत्र में पुलिस मुख्यालय के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने भी एक महिला को निशाना बनाकर चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। लगातार तीसरी घटना के बाद शहरवासियों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि अपराधियों के बढ़ते हौसले पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को विशेष अभियान चलाकर चेन स्नैचिंग गिरोह का जल्द खुलासा करना चाहिए, ताकि महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा कायम हो सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram