फॉण्ट कनवर्टर NEW

देवघर नगर निगम की कार्रवाई, प्रतिबंध के उल्लंघन पर मीट शॉप सील

राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान देवघर नगर निगम ने मेला क्षेत्र में मांस-मछली बिक्री पर प्रतिबंध के उल्लंघन पर जसीडीह की एक मीट शॉप सील कर दी।

अपनी भाषा में पढ़ें

Deoghar: राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था और मेला क्षेत्र की पवित्रता बनाए रखने के लिए लागू मांस-मछली बिक्री प्रतिबंध के उल्लंघन पर देवघर नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की है। गुप्त जांच के बाद जसीडीह की एक मीट शॉप को सील कर दिया गया, जबकि अन्य दुकानदारों से कुल 7,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

Read more: श्रावणी मेला निरीक्षण: देवघर में मिलावटी खाद्य पदार्थ नष्ट, 1060 किलो खोया सील

गुप्त जांच के बाद चला विशेष अभियान

नगर निगम को कोरियासा, जसीडीह, बरमसिया और बैद्यनाथपुर क्षेत्र में चोरी-छिपे पशु वध और मांस-मछली की बिक्री की शिकायतें मिली थीं। नगर आयुक्त के निर्देश पर गठित गोपनीय जांच दल ने इन क्षेत्रों में औचक निरीक्षण और सघन जांच अभियान चलाया।

जसीडीह की मीट शॉप सील, अन्य पर जुर्माना

जांच के दौरान जसीडीह स्थित रोशन मीट शॉप में नगर निगम के आदेश का उल्लंघन पाया गया। इसके बाद निगम की टीम ने दुकान को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। इसके अलावा जसीडीह की जलाल मीट शॉप, बरमसिया की बबलू मीट शॉप तथा कोरियासा और बैद्यनाथपुर में खुली पाई गई मीट दुकानों से कुल 7,500 रुपये का आर्थिक जुर्माना वसूला गया। सभी संबंधित दुकानदारों को अंतिम चेतावनी भी दी गई।

Read more: राजकीय श्रावणी मेला 2026: देवघर में VIP दर्शन पर रोक, श्रद्धालुओं के लिए AI तकनीकें

नगर निगम ने दी सख्त चेतावनी

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे गोपनीय जांच अभियान लगातार जारी रहेंगे। प्रशासन ने सभी मांस-मछली विक्रेताओं से श्रावणी मेला अवधि के दौरान निगम के आदेश का पालन करने और मेले की पवित्रता, स्वच्छता तथा अनुशासन बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram