Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»इस देश में नकाब पहनने पर लगा बैन, उल्लंघन पर 2.8 लाख तक होगा जुर्माना!
World

इस देश में नकाब पहनने पर लगा बैन, उल्लंघन पर 2.8 लाख तक होगा जुर्माना!

इटली की संसद में सार्वजनिक जगहों पर नकाब/चेहरा ढकने वाले कपड़ों पर बैन लगाने का बिल पेश हुआ। उल्लंघन पर 28 हजार से 2.8 लाख रुपए तक जुर्माना का प्रावधान है।
By Samsul HaqueOctober 9, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: इटली की सत्ताधारी पार्टी ‘ब्रदर्स ऑफ इटली’ ने संसद में एक नया बिल पेश किया है, जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर चेहरा ढंकने या नकाब पहनने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव है। पार्टी और सरकार का कहना है कि इसका मकसद धार्मिक रूप से प्रेरित कट्टरता और समाज में सांस्कृतिक अलगाव को रोकना है, न कि धार्मिक स्वतंत्रता का हनन करना।

सार्वजनिक स्थानों पर नकाब या चेहरा ढंकना होगा प्रतिबंधित–बिल पेश

नए कानून के तहत किसी भी सार्वजनिक स्थल जैसे पार्क, बाजार, स्कूल, ऑफिस—कहीं भी कोई ऐसा कपड़ा पहनना प्रतिबंधित होगा, जिससे चेहरा ढंका हो। उल्लंघन करने वालों पर 300 यूरो से 3,000 यूरो (करीब 28,000–2.8 लाख रुपए) तक जुर्माना लगाया जा सकेगा। फिलहाल, इटली के उत्तरी इलाकों में सरकारी भवनों और अस्पतालों में चेहरा ढकने पर पहले से भी पाबंदी है।

इस बिल में सिर्फ चेहरा ढकने वाले कपड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि उन धार्मिक संगठनों पर भी निगरानी करने की सिफारिश की गई है, जिन्हें इटली सरकार की औपचारिक मान्यता नहीं मिली है। मौजूदा समय में इटली में 13 धर्मों को कानूनी मान्यता मिली है, जबकि मुस्लिम संगठनों को वैधानिक अधिकार नहीं है। इस वजह से नया कानून मुस्लिम संगठनों को फंडिंग सोर्स सार्वजनिक करने व संदिग्ध फाइनेंसरों से दूरी रखने का अनिवार्य प्रावधान लाता है।

बिल में ‘वर्जिनिटी टेस्ट’ कराने वालों पर सजा तथा जबरन धार्मिक विवाहों में दबाव बनाने को अपराध बतलाया गया है। यह कानून यूरोप के अन्य देशों—फ्रांस, बेल्जियम, ऑस्ट्रिया, ट्यूनिशिया, स्विट्जरलैंड आदि के नक्शे कदम पर प्रस्तावित है, जहां पहले ही सार्वजनिक जगहों पर बुर्का या चेहरा ढकने वाले कपड़ों पर पाबंदी लग चुकी है।

यूरोपीय मानवाधिकार अदालत ने भी कहा है कि: राज्य समाज में एकता लाने हेतु ऐसे प्रतिबंध लागू कर सकता है। इटली में सत्तारूढ़ गठबंधन को संसद में बहुमत है, इसलिए बिल के पास होने की संभावना ज्यादा है, हालांकि सरकार ने बहस की तिथि अब तक तय नहीं की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हैती में ‘गैंग वॉर’ से हाहाकार: राजधानी पोर्ट-औ-प्रिंस से जान बचाकर भाग रहे हजारों लोग

May 12, 2026

फिलीपींस में राजनीतिक भूचाल: उपराष्ट्रपति सारा डुटरटे के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित

May 12, 2026

जॉर्जिया में नए धार्मिक अध्याय की शुरुआत: शियो तृतीय ने संभाली ऑर्थोडॉक्स चर्च की कमान

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.