Career Adda: अच्छी नौकरी और बेहतर करियर के लिए लंबे समय से एमबीए को महत्वपूर्ण डिग्री माना जाता रहा है। माना जाता है कि एमबीए के बाद करियर के नए रास्ते खुलते हैं और नौकरी की संभावनाएं बढ़ती हैं। हालांकि, एक रिपोर्ट के अनुसार अब नौकरी देने वाली डिग्रियों की तस्वीर बदल रही है और कंप्यूटर साइंस व आईटी (IT-CS) के युवाओं के लिए अवसर बढ़ रहे हैं।
Read more: Airport Jobs: एविएशन इंडस्ट्री में बनाना है करियर? जानें ये 5 जॉब विकल्प
रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। खासतौर पर उन सेक्टर्स में मांग बढ़ी है, जिनका सीधा संबंध टेक्नोलॉजी और डिजिटल स्किल्स से है।
IT और Computer Science में क्यों बढ़ रहे अवसर?
क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी, डेटा एनालिटिक्स और डिजिटल टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में भारी निवेश हो रहा है। कंपनियां ऐसे कर्मचारियों की तलाश कर रही हैं, जो नई टेक्नोलॉजी को समझने के साथ बदलते समय के अनुसार अपनी स्किल्स को अपडेट कर सकें। इसी वजह से कंप्यूटर साइंस और आईटी ग्रेजुएट्स की मांग बढ़ रही है। रिपोर्ट के अनुसार, नौकरी के मामले में कंप्यूटर साइंस और आईटी से जुड़े युवाओं के लिए ज्यादा अवसर सामने आ रहे हैं।
AI और ऑटोमेशन ने बढ़ाई टेक स्किल्स की मांग
कंपनियों में एआई और ऑटोमेशन का तेजी से बढ़ता इस्तेमाल भी इस बदलाव की बड़ी वजह है। इसके अलावा डिजिटल प्लेटफॉर्म का विस्तार, डेटा की बढ़ती जरूरत और साइबर सिक्योरिटी मजबूत करने पर जोर देने से टेक्नोलॉजी से जुड़े युवाओं की मांग बढ़ी है। कंपनियां ऐसे युवाओं को प्राथमिकता दे रही हैं, जो केवल कोडिंग तक सीमित न हों। इंजीनियरिंग और डेटा हैंडलिंग की समझ रखने वाले उम्मीदवारों की भी जरूरत बढ़ रही है। यानी टेक्निकल के साथ एनालिटिकल स्किल रखने वाले युवाओं के लिए नए अवसर बन रहे हैं।
Read more: Medical Courses: MBBS के बिना मेडिकल में करियर, जानें ये 5 कोर्स
IT सेक्टर में 35 फीसदी युवाओं को नौकरी
रिपोर्ट के मुताबिक, 35 फीसदी युवाओं को आईटी क्षेत्र में नौकरी मिल रही है। यह आंकड़ा भारत में टेक्नोलॉजी से जुड़े करियर की बढ़ती भूमिका को दिखाता है। रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा रुझान से संकेत मिलता है कि आने वाले वर्षों में भी टेक्नोलॉजी से जुड़े करियर मजबूत बने रह सकते हैं।
कॉमर्स भी बन रहा मजबूत विकल्प
रिपोर्ट में कॉमर्स को लेकर भी बदलाव की बात कही गई है। इसके मुताबिक, कॉमर्स अब केवल एक सामान्य डिग्री तक सीमित नहीं है, बल्कि नौकरी के लिए एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर रहा है। कुल मिलाकर रिपोर्ट में रोजगार के बदलते रुझान में टेक्नोलॉजी और डिजिटल स्किल्स की बढ़ती भूमिका सामने आई है। कंप्यूटर साइंस और आईटी के साथ ऐसे युवाओं के लिए अवसर बढ़ रहे हैं, जिनके पास तकनीकी और एनालिटिकल स्किल्स हैं।
Read more: भारतीय छात्रों के लिए OPT बना ‘करियर का गेटवे’, पढ़ाई के बाद अमेरिका में ऐसे मिलता है नौकरी का मौका




