Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»इजराइल का दावा: लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकाने पर किया गया एयरस्ट्राइक
World

इजराइल का दावा: लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकाने पर किया गया एयरस्ट्राइक

इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में हिज़्बुल्ला के ठिकाने पर किया हमला, तनाव फिर से चरम पर
By Samsul HaqueJune 27, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच बढ़ते तनाव के बीच इजराइली सेना ने बुधवार को एक बड़ा दावा किया है। सेना ने बताया कि उसने दक्षिणी लेबनान के हूला गांव में स्थित एक इमारत को हवाई हमले में निशाना बनाया है, जिसे कथित तौर पर हिजबुल्लाह द्वारा सैन्य गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था।

इजराइली सेना के अनुसार, यह हमला खुफिया जानकारी के आधार पर किया गया, जिसमें संकेत मिले थे कि हिजबुल्लाह ने संघर्षविराम के बावजूद सीमा पर अपनी सैन्य मौजूदगी को बढ़ाया है। सेना के प्रवक्ता ने कहा, “यह कार्रवाई हिजबुल्लाह की बढ़ती आक्रामकता और योजनाओं को नाकाम करने की दिशा में अहम कदम है।”

गौरतलब है कि इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच पिछले वर्ष नवंबर में संघर्षविराम समझौता हुआ था, लेकिन इजराइल का आरोप है कि हिजबुल्लाह उस समझौते का लगातार उल्लंघन कर रहा है और गुप्त रूप से अपनी क्षमताएं फिर से मजबूत कर रहा है।

दूसरी ओर, लेबनान सरकार ने इजराइली हमले की कड़ी आलोचना की है। सरकार ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि “इजराइली सेना की यह कार्रवाई संघर्षविराम का खुला उल्लंघन है और इससे क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है।” लेबनान ने यह भी आरोप लगाया कि इजराइल पिछले कई दिनों से लगातार हवाई और जमीनी हमले कर रहा है, जो कि अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है।

इस ताजा हमले के बाद एक बार फिर आशंका जताई जा रही है कि दोनों पक्षों के बीच सीमावर्ती संघर्ष और बढ़ सकता है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और तनाव को कम करने की अपील कर रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रिंस खान गिरोह का अपराधी, टेक्निकल सेल ने किया बड़ा खुलासा चतरा पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह से जुड़े एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से गिरोह के लिए रंगदारी, धमकी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। उसकी गिरफ्तारी के बाद कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस की टेक्निकल सेल द्वारा किए गए अनुसंधान में खुलासा हुआ है कि कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान फिलहाल दुबई में छिपा हुआ है और वहीं से अपने गिरोह का संचालन कर रहा है। बताया जा रहा है कि वह इंटरनेट कॉलिंग और सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों का इस्तेमाल कर अपने गुर्गों के संपर्क में रहता है तथा रंगदारी व आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के निर्देश देता है। गिरफ्तार आरोपी के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच में कई अहम डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। पुलिस इन साक्ष्यों के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के आर्थिक नेटवर्क और स्थानीय सहयोगियों की भी जांच की जा रही है। चतरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में संगठित अपराध, रंगदारी और अपराधियों के नेटवर्क के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से प्रिंस खान गिरोह की गतिविधियों पर प्रभाव पड़ेगा और आने वाले दिनों में इस मामले में कई अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को रंगदारी, धमकी या गिरोह से संबंधित कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही ह।

July 12, 2026

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

RECENT ADDA.

14 जुलाई को सभी बूथों पर चुनाव पाठशाला और बीएलओ-बीएलए की संयुक्त बैठक

July 11, 2026

रांची नगर निगम की बैठक में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की मांग

July 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.